Move to Jagran APP

रांची की जेल अदालत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से एक बंदी रिहा

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह के निर्देश पर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में जेल अदलात का आयोजन किया गया। जेल अदालत में एक बंदी को रिहा किया गया। रिहा होनेवाले बंदी का नाम सोनू करमाली है।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 03:24 PM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 03:24 PM (IST)
रांची की जेल अदालत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से एक बंदी रिहा
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में जेल अदलात का आयोजन किया गया।

रांची, जासं। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची द्वारा बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में जेल अदलात का आयोजन किया गया। इस जेल अदालत में एक बंदी को रिहा किया गया। रिहा होनेवाले बंदी का नाम सोनू करमाली है। इस जेल अदालत में मुख्य रूप से मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बिनाय कुमार लाल, अपर् मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी कृष्णकांत मिश्रा, राजकुमार पांडे, शंभू महतो, रोजलीना बाड़ा एवं कमला कुमारी सचिव जिला विधिक सेवा प्रधिकार, रांची तथा जेल अधीक्षक हमिद अख्तर आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

ज्ञात हो कि बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी विचाराधीन बंदियों को उनके अधिकार, निश्शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता उदय शंकर चौरसिया, इनायत हुसैन अंसारी, एवं जेल के पीएलवी उपस्थित रहे। जागरूकता कार्यक्रम एवं जेल अदालत में कोविड प्रोटोकोल को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम आयाजित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.