Move to Jagran APP

झारखंड के 510 प्लस टू स्कूलों में सृजित होंगे प्राचार्य और उप प्राचार्य के पद, जानिए कितना मिलेगा वेतन

Jharkhand High School Teachers Recruitment Jharkhand News Hindi News झारखंड में पहली बार प्राचार्य और उप प्राचार्य के पद सृजित होंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा प्रशासी पदवर्ग समिति को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। अभी तक इन स्कूलों में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों से काम चलाया जा रहा था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 07:15 PM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 07:24 PM (IST)
झारखंड के 510 प्लस टू स्कूलों में सृजित होंगे प्राचार्य और उप प्राचार्य के पद, जानिए कितना मिलेगा वेतन
Jharkhand High School Teachers Recruitment झारखंड में पहली बार प्राचार्य और उप प्राचार्य के पद सृजित होंगे।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड के 510 सरकारी प्लस टू स्कूलों में शीघ्र ही प्राचार्य एवं उप प्राचार्य के पदों पर नियुक्ति होगी। नियुक्ति को लेकर पहली बार इन स्कूलों में प्राचार्य तथा उप प्राचार्य के पद सृजित किए जा रहे हैं। प्राचार्य के 510 तथा उप प्राचार्य के भी इतने ही पद होंगे। अभी तक इन स्कूलों में प्राचार्य एवं उप प्राचार्य के पद ही सृजित नहीं थे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग इन प्लस टू स्कूलों में प्राचार्य एवं उप प्राचार्य के पदों के सृजन को लेकर प्रशासी पदवर्ग समिति को प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रहा है। प्रशासी पदवर्ग समिति की स्वीकृति के बाद उस पर कैबिनेट का अनुमोदन लिया जाएगा।

loksabha election banner

बताया जाता है कि प्राचार्यों की नियुक्ति 15600-39100 के वेतनमान (7600 ग्रेड पे) पर होगी। इसी तरह उप प्राचार्यों की नियुक्ति 9300-34800 के वेतनमान (5400 ग्रेड पे) पर होगी। इनके 50 प्रतिशत पदों पर सीधी नियुक्ति झारखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी, जबकि 50 प्रतिशत पद प्रोन्नति से भरे जाएंगे। बता दें कि प्लस टू स्कूलों में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक, लिपिक एवं आदेशपाल के पद पहले से स्वीकृत हैं, लेकिन प्राचार्य एवं उपप्राचार्य के पद सृजित नहीं थे।

हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापकों के 680 पदों पर भी होगी नियुक्ति

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापकों के 680 पदों पर दोबारा नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की भी तैयारी रहा है। इसके लिए नियुक्ति नियमावली में आंशिक संशोधन किया जाएगा। पूर्व में इन पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आवेदन मंगा लेने के बाद नियुक्ति रद कर दी गई थी। उसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया दोबारा शुरू नहीं हो सकी। बता दें कि हाई स्कूलों में इतने ही पद प्रोन्नति से भी भरे जाने हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.