Move to Jagran APP

CM Raghubar Das Birthday: पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया झारखंड का विकासवादी चेहरा

CM Raghubar Das Birthday. प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर भेजे संदेश में कहा कि पांच साल में झारखंड के विकास में मुख्‍यमंत्री रघुवर दास का उल्‍लेखनीय योगदान रहा है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 03 May 2019 12:43 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2019 12:55 PM (IST)
CM Raghubar Das Birthday: पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया झारखंड का विकासवादी चेहरा
CM Raghubar Das Birthday: पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया झारखंड का विकासवादी चेहरा

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Raghubar Das - CM Raghubar Das Birthday - झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के जन्‍मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर अपने संदेश में रघुवर दास को झारखंड का विकासवादी चेहरा बताया है। उन्‍होंने लिखा है कि पिछले पांच साल में झारखंड के विकास में रघुवर दास ने उल्‍लेखनीय योगदान दिया है। अापके दीर्घायु और बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य की कामना करता हूं।

loksabha election banner

इधर प्रधानमंत्री की शुभकामना के बाद सीएम रघुवर दास ने भी पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपकी शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। आपके नेतृत्व में हर भारतवासी का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है और देश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सवा तीन करोड़ झारखण्डवासी एक बार फिर मोदी सरकार बनाने को कृतसंकल्पित हैं।

राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित देश की कई जानी-मानी हस्तियों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री रघुवर दास को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपने ट्वीट में कहा कि अपने अथक परिश्रम से आपने प्रदेश को एक भ्रष्टाचार विहीन लोककल्याणकारी राज्य बनाकर विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रदेशों के सीएम, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायकों, भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने सभी के प्रति आभार जताया है।

सीएम ने अर्जुन मुंडा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने अपने ट्वीट में कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और मेरे साथी अर्जुन मुंडा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। खूंटी लोकसभा से आपको जनता का बेशुमार प्यार मिले, आप विजयी हों और यूं ही जनता की सेवा करते रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन्मदिन मनाया। भाजपा के सह मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा। इस मौके पर रमेश सिंह, वरुण तिवारी, प्रभाकर कुमार चौबे, राहुल अवस्थी, शुभम जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.