Move to Jagran APP

जानें बीटेक करके मुखिया बनी बिनको उरांव को, पीएम मोदी ने सराहा

Binko Uraon Awarded By PM Narendra Modi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर कुरूक्षेत्र में चियांकी पंचायत की मुखिया बिनको उरांव को सम्‍मान दिया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 10:01 AM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 10:01 AM (IST)
जानें बीटेक करके मुखिया बनी बिनको उरांव को, पीएम मोदी ने सराहा
जानें बीटेक करके मुखिया बनी बिनको उरांव को, पीएम मोदी ने सराहा

रांची, जेनएन। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारीबाग, पलामू और खूंटी की भी महिलाओं को सम्मानित किया है। इनमें पलामू के मेदिनीनगर के सदर प्रखंड के चियांकी पंचायत की मुखिया बिनको उरांव को प्रधानमंत्री ने स्वच्छ शक्ति सम्मान 2019 से सम्मानित किया है। देशभर की 12 महिलाओं में झारखंड से केवल बिनको ने ही यह सम्मान हासिल किया है।

loksabha election banner

27 वर्षीय बिनको उरांव कांग्र्रेस के पूर्व सांसद रामेश्वर उरांव की रिश्ते में पोती हैं और बीटेक करने के बावजूद नौकरी करने की बजाय समाजसेवा से जुड़ी हैं। बिनको ने अपनी पंचायत में 1153 शौचालय का निर्माण कराया है। साथ ही लोगों को शौचालय जाने के लिए प्रेरित भी करती रही हैं। इनके पंचायत में बने सभी शौचालय सुसज्जित और फंक्शन में हैं। बिनको ने मुसहर परिवारों के उत्थान के लिए भी काफी काम किया है।

इस कार्यक्रम में झारखंड से भी 500 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। प्रधानमंत्री ने इन महिलाओं को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, चूडियां व अन्य सामग्री भेंट की है। महिला मुखिया के अलावा सम्मानित होने वालों में स्वच्छता के क्षेत्र में अपने अपने पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करनेवाली स्वच्छताग्रही, जिला सहिया, जिला समन्वयक व रानी मिस्त्रियां शामिल हैं।

हजारीबाग से पांच मुखिया सहित स्वच्छता से जुड़ी 21 महिलाएं इसमें शामिल हुईं। वहीं खूंटी की भी 21 महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं। इनमें ग्लोरिया लुगुन, ज्योति ङ्क्षमज, असरीता होरो, हेलेन कंडूलना, जाम्बी होरो, शमा परवीन, जसिंता गुडिय़ा, किरण देवी, दयामनी मुंडू, सुनीता पूर्ति, गायश्री कुमारी, होलिका देवी, मीरा देवी, मुल्यानी आइंद, प्रतिमा देवी, सरस्वती देवी, सरिता देवी, सीमा लकड़ा, शांति देवी, सुनीता देवी और पार्वती मुंडा शामिल थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.