Move to Jagran APP

दुर्गा पूजा से पहले रांची-पटना जनशताब्दी को रांची से चलाने की तैयारी

दुर्गा पूजा से पहले रेलवे बोर्ड झारखंड से बिहार के लिए कई ट्रेने चलाने की तैयारी चल रही है। रांची-पटना जनशताब्दी को फिर से चलाने की तैयारी चल रही है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Oct 2020 01:24 AM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2020 01:24 AM (IST)
दुर्गा पूजा से पहले रांची-पटना जनशताब्दी को रांची से चलाने की तैयारी
दुर्गा पूजा से पहले रांची-पटना जनशताब्दी को रांची से चलाने की तैयारी

जागरण संवाददाता, रांची : दुर्गा पूजा से पहले रेलवे बोर्ड झारखंड से बिहार के लिए कई ट्रेनें चलाने की कवायद शुरू कर रहा है। यह रांची और जमशेदपुर से बिहार के लिए चलाई जाएंगी। इससे दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ महापर्व के समय बिहार के अलग-अलग शहरों के लिए जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। पटना, मुजफ्फरपुर रूट की ट्रेन नहीं चलने से छठ पर्व पर अपने गांव जाने वाले लोग अभी से चिंतित हैं कि जाएंगे तो कैसे जाएंगे, क्योंकि झारखंड से बिहार के लिए बसें भी नहीं चल रही हैं। रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस पहले चल रही थी, लेकिन राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए झारखंड में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। उसके बाद से वह ट्रेन पटना से गया के बीच ही चल रही है। पूजा को देखते हुए उस ट्रेन को फिर से रांची से चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही दूसरी ट्रेनें भी चलाने की तैयारी की जा रही है। रेलवे इसे लेकर तैयारी में जुटा हुआ है। रांची व हटिया रेलवे स्टेशन पर तैयारी पूरी हो चुकी है। बस रेलवे बोर्ड के आदेश का इंतजार है।

loksabha election banner

इसे लेकर रेलवे बोर्ड और राज्य सरकार के परिवहन विभाग के बीच पत्राचार चल रहा है। बताते हैं कि जल्दी जनशताब्दी एक्सप्रेस को चलाने के लिए कोई ठोस निर्णय ले लिया जाएगा। इसी तरह टाटा-दानापुर एक्सप्रेस को भी चलाने की कवायद शुरू है। लाकडाउन से पहले रांची से 54 जोड़ी ट्रेन खुलती थी। अभी रांची से सिर्फ एक ट्रेन रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ही खुल रही है।

------------

ट्रेन चलाने की दूसरे चरण की तारीख का ऐलान जल्द

रेलवे सूत्रों का कहना है कि दूसरे चरण में रांची डिवीजन से चलाने के लिए प्रस्तावित छह ट्रेनों को दौड़ाने की तारीख का ऐलान जल्द होगा। इनमें से दो ट्रेन रांची स्टेशन से और चार हटिया स्टेशन से चलेंगी। इन ट्रेनों में 18631 रांची-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस गुरुवार

को, 18609 रांची-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस बुधवार, 18637 हटिया-यशवंतपुर बेंगलुरु कैंटोनमेंट एक्सप्रेस शनिवार, 12835 हटिया-यशवंतपुर एक्सप्रेस मंगलवार व शनिवार, 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस सोमवार, शुक्रवार और 12812 हटिया लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस शुक्रवार व शनिवार को चलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.