कुशवाहा महासभा के उपाध्यक्ष सहित कई लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
Jharkhand. भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह चतरा सांसद सुनील सिंह की उपस्थिति में सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
रांची, राज्य ब्यूरो। कुशवाहा महासभा के उपाध्यक्ष प्रताप कुशवाहा, पूर्व सांसद नागमणि के पुत्र सौरभ कुमार सहित समाज के विभिन्न संगठनों से जुड़े कई लोगों ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह चतरा सांसद सुनील सिंह की उपस्थिति में सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। सुनील सिंह ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आज भाजपा लगातार अपने नीतियों एवं कार्यक्रमों के आधार पर जनविश्वास हासिल कर रही है, जिससे 65 पार का लक्ष्य प्राप्त होना तय है।
भाजपा मेें शामिल हुए कुशवाहा महासभा के उपाध्यक्ष प्रताप कुशवाहा ने कहा कि उनके लिए सौभाग्य का क्षण है। कहा, फिर से रघुवर सरकार आए इसके लिए हम सभी लोग हर गांव-गांव में हर-हर मोदी एवं घर-घर, रघुवर नारे के साथ जाएंगे।
सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से पूर्व सांसद नागमणि के पुत्र सौरभ कुमार, गजेश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, अश्विनी तिवारी, पवन ताम्रकार, अनिल महतो, राकेश महतो, सुधा जायसवाल, जय कुशवाहा, केके तिवारी, आकाश कुशवाहा शामिल थे। भाजपा के प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने सभी को ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू भी मौजूद रहे।