Move to Jagran APP

प्रदीप राजगढि़या मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष निर्वाचित

मारवाड़ी सहायक समिति के सत्र 2019-21 के लिए रविवार को हुए मतदान संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 04:17 AM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 06:38 AM (IST)
प्रदीप राजगढि़या मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष निर्वाचित
प्रदीप राजगढि़या मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष निर्वाचित

जागरण संवाददाता, रांची : मारवाड़ी सहायक समिति के सत्र 2019-21 के लिए रविवार को हुए मतदान में मतदाताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। हरमू के मारवाड़ी भवन में 11 बजे से मतदान आरंभ हुआ जो शाम चार बजे तक चला। सुबह नौ बजे से ही मतदान केंद्र पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मतदाता घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। समिति के 27 पदों के लिए हुए चुनाव में कुल 39 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें पदाधिकारी के सात पदों के लिए 11 प्रत्याशी ताल ठोक रहे थे। वहीं कार्यकारिणी के 20 पदों के लिए 28 उम्मीदवार मैदान में थे। समिति में कुल 1862 मतदाता थे। शाम चार बजे तक कुल 1245 मतदाताओं ने मतदान किया। चार बजे के बाद मतदान प्रक्रिया रोक दी गई। इसके बाद शाम पांच बजे से मतगणना प्रक्रिया आरंभ हुई। रात 10 बजे रिजल्ट घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर प्रदीप राजगढि़या विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी अशोक नारसिया को 96 मतों से पराजित किया। अशोक नारसिया को कुल 573 मत प्राप्त हुए।

prime article banner

वहीं उपाध्यक्ष पद पर क्रमश रतन कुमार मोरे एवं पवन कुमार कनोई विजयी रहे। रतन कुमार मोरे को 821 मत एवं पवन कुमार कनोई को 819 मत प्राप्त हुए। जबकि तीसरे स्थान पर रहे नंद किशोर पटोदिया को 745 मत से संतोष करना पड़ा। सचिव पद मनोज कुमार निर्विरोध चुने गए। वे इस पद के लिए सिंगल प्रत्याशी थे। वहीं उप सचिव पद पर भारत कुमार बागड़िया एवं मनजीत जाजोदिया को विजयश्री हासिल हुई। इन्हें क्रमश: 721 एवं 570 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष अरुण कुमार केजरीवाल भी निर्विरोध चुने गए।

-

कार्यकारिणी सदस्य के लिए ये हुए विजयी

नाम मत

सज्जन कुमार पाड़िया- 1066

प्रमोद कुमार बागड़िया 1050

सुरेश कुमार पोद्दार 1019

विजय कुमार खोयल 991

रमन बोरा 986

विजय कुमार सरायका 965

अजय कुमार खेतान 984

ललित कमार पोद्दार 978

अजय कुमार डिडवानिया 967

सुरेश कुमार चौधरी 942

अशोक कुमार लठ 926

सुरेश कुमार जैन 905

कन्हैया लाल भरतिया 890

अशोक कुमार पुरोहित 884

किशन कुमार पोद्दार 870

मनमोहन मोहता 855

अर्चना साबू 853

आनंद जालान 848

मनोज कुमार रुइया 835

संजय शर्मा 831 ललित कुमार केडिया ने निभाई चुनाव अधिकारी की जिम्मेवारी

नामांकन से मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी ललित कुमार केडिया की देख रेख में संपन्न हुई। इनका सहयोग सह चुनाव अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल एवं मनोज बजाज ने किया। मतगणना के उपरांत विजयी उम्मीदवार को चुनाव अधिकारी ललित कुमार केडिया ने सर्टिफिकेट प्रदान किया

पदाधिकारी के लिए ये थे उम्मीदवार

अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार नारसरिया एवं प्रदीप राजगढि़या, उपाध्यक्ष पद के लिए नंद किशोर पाटोदिया, पवन कुमार कनोई व रतन कुमार मोर, सचिव पद के लिए मनोज कुमार चौधरी, उपसचिव पद के लिए कमल खेतावत, कौशल कुमार राजगढि़या, भरत कुमार बगड़िया व मंजीत जाजोदिया, कोषाध्यक्ष पद के लिए अरण कुमार केजरीवाल

खूब उड़े गुलाल, बधाईयों का लगा रहा तांता

जीत की जैसी ही घोषणा की गई। विजयी खेमा खुशी से झूम उठा। समर्थक गुलाल उड़ा कर एक दूसरे को जीत की बधाई दिया। ढ़ोल नगड़ों की थाप पर समर्थक झूमते रहे। देर तक मतगणना स्थल पर जश्न का माहौल रहा। वहीं, नवनिर्वाचित पदाधिकारी व सदस्यों को बधाई देने के लिए समर्थकों का तांता लगा रहा। खूब आतिशबाजी भी हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.