Move to Jagran APP

4.20 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, मंत्री ने किया भूमि पूजन

संवाद सहयोगीगढ़वा पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर सोमवार को विभिन्न कार्यक्र

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 06:50 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 06:50 PM (IST)
4.20 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, मंत्री ने किया भूमि पूजन
4.20 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, मंत्री ने किया भूमि पूजन

संवाद सहयोगी,गढ़वा : पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शरीक हुए। इस दौरान उन्होंने जहां फरठिया व खजुरी के बीच स्थित दानरो नदी पर पुल निर्माण को ले भूमि पूजन किया। वहीं मंत्री ने शहीद नीलांबर पीतांबर पार्क के समीप जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापना के लिए भी भूमि पूजन किया। मंत्री ने पूर्व में उक्त स्थल पर जननायक की प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने भूमि पूजन किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर मंत्री का स्वागत किया गया। लोगों ने फूल माला पहनाकर उन्हें सम्मान दिया। गढ़वा प्रखंड के फरठिया एवं खजुरी के बीच दानरो नदी पर बनने वाले का पुल निर्माण चार करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। पुल की लंबाई लगभग 111. 8 मीटर होगी तथा यह लगभग 18 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इस पुल से तकरीबन 40 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि आम जनता समेत पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा उक्त स्थल पर पुल निर्माण की मांग की जा रही थी। जनता की मांग पर पुल निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। जल्द ही पुल निर्माण कार्य शुरू होगा तथा इसका लाभ लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने झारखंड राज्य के विकास के लिए जो भी वादे जनता से किए थे एक-एक कर उन्हें पूरा कार्य किया जा रहा है। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में निरंतर विकास योजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है। फरठिया एवं खजुरी के बीच दानरो नदी पर पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ है। इस पुल के बन जाने से गढ़वा व डंडा प्रखंड के 6 पंचायतों के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। साथ ही पुल बन जाने से इस क्षेत्र से पलामू जिला मुख्यालय व गढ़वा जिला मुख्यालय की दूरी भी कम हो जाएगी। मेरी कोशिश रहती है कि सभी योजनाओं को मैं धरातल पर उतारू। चाहे वह बिजली का क्षेत्र हो, बाईपास हो, स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा या पुल- पुलिया निर्माण सभी क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। डुमरिया हाई स्कूल को जमा दो विद्यालय का दर्जा दिलाया गया है। अब आगे उसके विकास के लिए भी कार्य किया जाएगा। उस क्षेत्र के बच्चे- बच्चियों को अब पढ़ने के लिए गढ़वा जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस अवसर पर गढवा अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल राजीव रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, गढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद कुमार झा, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम खान, जिला सचिव मनोज ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष नुरूल होदा अंसारी, परेश कुमार तिवारी, जिला प्रवक्ता धीरज , प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.