Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: नक्सल व पत्थलगड़ी वाले इलाकों में खूब पड़े वोट, चार सीटों में कोडरमा सबसे आगे

Lok Sabha Election 2019. झारखंड में दूसरे चरण की चार सीटों रांची खूंटी कोडरमा तथा हजारीबाग में सोमवार को संपन्न लोकसभा चुनाव में पिछले चुनाव की अपेक्षा अधिक मतदान हुआ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 08 May 2019 12:59 PM (IST)Updated: Thu, 09 May 2019 10:24 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: नक्सल व पत्थलगड़ी वाले इलाकों में खूब पड़े वोट, चार सीटों में कोडरमा सबसे आगे
Lok Sabha Election 2019: नक्सल व पत्थलगड़ी वाले इलाकों में खूब पड़े वोट, चार सीटों में कोडरमा सबसे आगे

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में दूसरे चरण की चार सीटों रांची, खूंटी, कोडरमा तथा हजारीबाग में सोमवार को संपन्न लोकसभा चुनाव में पिछले चुनाव की अपेक्षा अधिक मतदान हुआ। चारों सीटों पर मतदान फीसद में वृद्धि हुई है। मंगलवार को पीठासीन पदाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर जिला निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा जारी अंतिम आंकड़े में ये बातें सामने आई है।

loksabha election banner

नक्सल व पत्थलगड़ी प्रभावित खूंटी संसदीय सीट में भी मतदान 2.78 फीसद बढ़ा। यहां इस बार 69.12 फीसद मतदान हुआ। रांची संसदीय सीट में कुल 64.40 फीसद वोट पड़े। पिछले चुनाव में यहां 63.68 फीसद ही मतदान हुआ था। इस तरह यहां 0.72 फीसद अधिक मतदान हुआ। इसी तरह पिछली बार की तुलना में हजारीबाग संसदीय सीट का मतदान 1.14 फीसद से अधिक बढ़ गया।

इस बार हजारीबाग में कुल 64.83 फीसद मतदान हुआ। वर्ष 2014 में यहां  63.69 फीसद मतदान हुआ था। खबर लिखे जाने तक कोडरमा के अंतिम आंकड़े नहीं आ पाए थे। हालांकि यहां भी 66 फीसद से अधिक वोट पड़े हैं। पिछले चुनाव में यहां 62.51 वोट ही पड़े थे। इस तरह, सबसे अधिक मतदान में वृद्धि कोडरमा सीट पर हुर्ई।

पहले चरण की तीन सीटों पर 7.48 फीसद अधिक पड़े थे वोट

झारखंड में पहले चरण की तीन सीटों पलामू, चतरा तथा लोहरदगा मेंभी 2014 के चुनाव की तुलना में इस बार 7.48 अधिक वोट पड़े। वर्ष 2014 में इन तीन सीटों के लिए 57.47 फीसद मतदान हुआ था, जबकि 2019 में 64.95 फीसद मतदान हुआ। पिछले चुनाव में चतरा में 54.35, लोहरदगा में 58.23 और पलामू में 59.37 फीसद मतदान हुआ था। इस बार पलामू में 4.87, चतरा में 10.49 तथा लोहरदगा में 7.82 फीसद मतदान की वृद्धि हुई।

दैनिक जागरण की मानव श्रृखंला का बड़ा असर

झारखंड की आधी सीटों पर मतदान फीसद बढऩे में दैनिक जागरण की मानव श्रृखंला का बड़ा योगदान रहा है। मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए दैनिक जागरण ने राज्य के सभी जिलों में चुनाव आयोग और जिला प्रशासन के सहयोग से 22 अप्रैल को मानव श्रृखंला का आयोजन किया था। पूरे राज्य में 250 किमी की मानव श्रृखंला बनी थी। रांची में मतदान से दो दिन पूर्व वोट रैली भी निकाली गई।

महिलाएं रहीं पुरुषों से आगे

पहले चरण की तीन सीटों की तरह दूसरे चरण की सीटों पर भी महिलाएं मतदान करने में पुरुषों से आगे रहीं। खूंटी में 69.98 फीसद महिलाओं ने वोट दिया, जबकि पुरुषों का मतदान फीसद 68.27 रहा। रांची में भी पुरुषों से अधिक महिलाओं का मतदान प्रतिशत रहा। हजारीबाग संसदीय सीट पर 67.46 फीसद महिलाओं ने वोट दिए। वहीं कुल 62.29 फीसद पुरुष  मतदाताओं ने ही वोट दिए।

कब कितना हुआ मतदान (फाइनल आंकड़े)

संसदीय क्षेत्र    2009    2014    2019 

रांची        44.56    63.68    64.40

खूंटी        52.03   66.34    69.12 

हजारीबाग      53.08    63.69    64.83

कोडरमा        56.14    62.51    --

रांची में भी मतदान फीसद बढ़ा है। स्वीप के साथ-साथ दैनिक जागरण द्वारा चलाए गए जागरुकता कार्यक्रम का निश्चित रूप से असर रहा। -राय महिमापत रे, उपायुक्त सह जिला निर्वाची पदाधिकारी, रांची

खूंटी में मतदान फीसद बढऩे के लिए स्वीप की पूरी टीम और दैनिक जागरण को बधाई। मतदाताओं को जागरुक करने में सभी ने सराहनीय भूमिका निभाई। -सूरज कुमार, उपायुक्त सह जिला निर्वाची पदाधिकारी, खूंटी

कोडरमा में मतदान फीसद में काफी वृद्धि हुई है। जिला प्रशासन तथा दैनिक जागरण द्वारा चलाए गए जागरुकता अभियान का बेहतर परिणाम आया है। -भुवनेश प्रताप सिंह, उपायुक्त, कोडरमा।

मतदान फीसद बढ़ाने में जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारियों व कर्मियों का योगदान रहा। दैनिक जागरण द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर निकाली गई मानव शृंखला और वोट यात्रा अभियान की भी सराहनीय भूमिका रही। -रविशंकर शुक्ला, उपायुक्त सह जिला निर्वाची पदाधिकारी, हजारीबाग।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.