Move to Jagran APP

Jharkhand Foundation Day: जैप ग्राउंड में पुलिस अलंकरण समारोह, आइजी-डीआइजी सहित कई पुलिस अधिकारी सम्मानित

वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक 47 पुलिस पदाधिकारियों को दिया जा रहा है। इनमें आइपीएस अधिकारी नाथू सिंह मीना शामिल हैं। पुलिस सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक में डीआइजी रांची सहित 30 पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 11:31 AM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 11:38 AM (IST)
Jharkhand Foundation Day: जैप ग्राउंड में पुलिस अलंकरण समारोह, आइजी-डीआइजी सहित कई पुलिस अधिकारी सम्मानित
एक पुलिस अधिकारी को सम्‍मानित करते मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन।

रांची, जासं। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर डोरंडा स्थित जैप वैन ग्राउंड में पुलिस अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने पुलिस परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद विशिष्ट सेवा सराहनीय सेवा और वीरता पदक के लिए चयनित पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।

loksabha election banner

विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक से तीन पुलिस पदाधिकारी को नवाजा गया। इनमें साकेत कुमार सिंह आइजी अभियान, जमादार छत्रजीत लीबू और हवलदार लाल बहादुर आले शामिल हैं। वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक में 47 पुलिस पदाधिकारियों को दिया जा रहा है। इनमें आइपीएस अधिकारी नाथू सिंह मीना शामिल हैं। पुलिस सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक में डीआइजी रांची सहित 30 पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं।

इनमें रांची रेंज के डीआइजी अखिलेश कुमार झा, एम तमिल वाणन एसएसपी जमशेदपुर, अनुदीप सिंह सिटी डीएसपी जमशेदपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर शंभू कुमार सिंह, एसआइ लालन प्रसाद सिंह सहित 30 पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। तीनों पदक मिला कर झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर राज्य के कुल 80 पुलिस पदाधिकारी सम्मानित किए गए। जबकि बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच पुलिस पदाधिकारी भी सम्मानित हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में राज्य के डीजीपी एमवी राव सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.