Move to Jagran APP

Jharkhand: मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर रांची में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

सरस्वती पूजा का पर्व पूरे विधि-विधान से संपन्न हो गया। बुधवार यानि आज प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान विधि व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 12:23 PM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 12:23 PM (IST)
Jharkhand: मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर रांची में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
Jharkhand: मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर रांची में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात। जागरण

रांची, जासं । Jharkhand News रांची में मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर सुरक्षा के पूरे इंताज किए गए हैं। इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। इस दौरान विधि व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। इसमें 19 फरवरी  तक प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण समाप्त होने तक विधि व्यवस्था संधारण के लिए पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को शहर में कई स्थानों पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। वहीं, आज से मां की प्रतिमा का विसर्जन शुरू हो जाएगा।

विभिन्न थाना व ओपी क्षेत्र में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र हुआ ओपी क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 22 विभिन्न थाना व ओपी क्षेत्र में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। इन सभी को पूर्वाहन 9:00 बजे तक निश्चित रूप से अपनी प्रतिनियुक्ति स्थान पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को कोविड-19 के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर रांची शहर के विभिन्न क्षेत्रों की शोभा यात्राओं के मार्ग रक्षण तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु जुलूस एस्कॉर्ट दलों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को गश्ती करते हुए विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए प्रतिमा का विसर्जन करवाना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

संयुक्तादेश में संबंधित थाना प्रभारी को मूर्ति विसर्जन के दौरान गश्ती दल के साथ उपस्थित होकर प्रतिमा विसर्जन दलों को स्कॉर्ट करते हुए विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देश दिया गया है। अंचल अधिकारी को अपने-अपने अंचलों के थाना प्रभारियों से लगातार संपर्क में रहते हुए प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में गतिशील रहकर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।

सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन गश्ती करने तथा प्राप्त सूचना पर अपनी वरीय प्रभारी को सूचना देते हुए आवश्यकता अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश भी संयुक्त आदेश में दिया गया है। एसडीओ सदर एवं एसडीओ बुंडू तथा पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अपने-अपने क्षेत्रों में विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.