पुलिस को मिला सीसीटीवी फुटेज, हाथ पकड़कर साथ ले जाता दिखा आरोपित
जागरण संवाददाता, रांची : चर्च रोड स्थित रांची टेंट हाउस में नाबालिग से हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस
जागरण संवाददाता, रांची : चर्च रोड स्थित रांची टेंट हाउस में नाबालिग से हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है। फुटेज टेंट हाउस में ही लगे कैमरे में कैद हुई है। जिसमें देखा गया है कि नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपित सुनील कुमार सिंह उसे अपने साथ टेंट हाउस में घुसाया। वह हाथ पकड़कर ले जाता देखा गया। टेंट हाउस में घुसाने के बाद आरोपित ने नाबालिग को पीने के लिए ग्लास में कुछ दिया। इसके बाद शटर बंद कर दिया। शटर बंद होने के बाद भीतर की घटना तो कैद नहीं हो सकी।
लेकिन सुबह करीब पांच बजे निकलता देखा गया। निकलने के बाद आरोपित सड़क किनारे ले गया। इसबीच आरोपित ने पूरी रात दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के दावे के मुताबिक आरोपित सुनील ने नाबालिग से दुष्कर्म को लेकर स्वीकारोक्ति बयान दी है। इसके बाद उसे सोमवार को जेल भेज दिया गया। इससे पहले सिटी डीएसपी राजकुमार मेहता ने भी आरोपित से पूछताछ की। इधर पीड़िता का मेडिकल दूसरे दिन भी सदर अस्पताल में किया गया। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
रास्ता भटक जाने पर फंसी थी चंगुल में :
रास्ता भटक जाने पर नाबालिग आरोपित सुनील कुमार सिंह के चंगुल में फंस गई थी। इसके बाद चर्च रोड स्थित रांची टेंट हाउस में पूरी रात बंधक बनाक दुष्कर्म किया। दरअसल शनिवार को 14 वर्षीय नाबालिग मांडर से लोअर बाजार क्षेत्र में रहने वाली अपनी फुवा के घर के लिए निकली थी। वह टांगरबसली रेलवे स्टेशन से लोहरदगा-रांची ट्रेन पर बैठी थी। ट्रेन देर रहने की वजह से उसे रांची पहुंचने में रात के नौ बज गए थे। रांची रेलवे स्टेशन से निकलकर नाबालिग अपनी फुवा के घर जाने के लिए निकली।
उसने ऑटो पकड़कर चालक को कांटाटोली चौक पर छोड़ने की बात कही। लेकिन ऑटो चालक उसे लेकर रातू रोड पहुंच गया। वहां नाबालिग उतार दिया गया। वहां से दूसरी ऑटो पकड़ी तो उसे एक पूल के पास उतारा। वहां से नाबालिग रास्ता पूछती हुई तीसरी ऑटो में बैठी तो उसे किसी अन्य जगह पर छोड़ दिया गया। वहां से फिर चौथी ऑटो में बैठने पर उसे मंदिर (संभवत: चर्च रोड के हनुमान मंदिर) के पास छोड़ा गया। वहां नाबालिग रास्ता पूछने के दौरान आरोपित सुनील से मिली। वह टेंट हाउस ले जाकर चाकू का भय दिखाकर पूरी रात बंधक बना दुष्कर्म किया।
'आरोपित को जेल भेज दिया गया है। सभी साक्ष्यों को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। आगे कोर्ट के निर्देश पर टीआइपी से पीड़िता आरोपित की पहचान करेगी।'
सुमन कुमार सिन्हा, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी लोअर बाजार थाना।