Move to Jagran APP

पुलिस संस्मरण दिवस पर आज याद किए जाएंगे झारखंड के सात शहीद

रविवार को पूरे देश में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 06:43 AM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 06:43 AM (IST)
पुलिस संस्मरण दिवस पर आज याद किए जाएंगे झारखंड के सात शहीद
पुलिस संस्मरण दिवस पर आज याद किए जाएंगे झारखंड के सात शहीद

रांची। रविवार को पूरे देश में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर एक सितंबर 2017 से 31 अगस्त 2018 के बीच देश में शहीद जवानों को पूरा देश याद करेगा। इस बार केंद्र से जो सूची जारी हुई है, उनमें इस अवधि में शहादत देने वालों की संख्या 414 है। इनमें झारखंड के सात शहीद शामिल हैं। इन शहीदों को पूरा देश याद करेगा।

loksabha election banner

झारखंड के शहीद, जिन्हें याद करेगा देश

- एएसआइ बनुआ उरांव : अलौदी, रूगड़ी टोली, सेन्हा, लोहरदगा।

- सिपाही अजीत ओड़ेया : रमकंडा, गढ़वा।

- सिपाही कृष्ण प्रसाद नयोपाने : डोरंडा, रांची।

- परमानंद चौधरी : रघुनाथगंज, दुमका।

- कुंदन कुमार सिंह : हुसैनाबाद, पलामू।

- देव कुमार महतो : पत्थरगामा, गोड्डा।

- अजय कुजूर : बसिया, गुमला।

08 जून को खूंटी-सरायकेला सीमा पर शहीद हुए थे एएसआइ बनुआ उरांव

लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र के अलौदी रूगड़ी टोली निवासी एएसआइ बनुआ उरांव आठ जून 2018 को खूंटी-सरायकेला सीमा पर बढ़ानी जंगल में शहीद हुए थे। वे कुचाई थाने में पदस्थापित थे। जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ में उन्हें गोली लग गई थी।

बूढ़ा पहाड़ पर शहीद हो गए थे झारखंड जगुआर के छह जवान

गढ़वा जिले में बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र पर स्थित श्िाजो गांव में नक्सलियों से मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के छह जवान शहीद हो गए थे। यह घटना 26 जून 2018 की है। शहीद होने वाले जवानों में कृष्ण प्रसाद नयोपाने, अजीत ओड़ेया, परमानंद चौधरी, कुंदन कुमार सिंह, देव कुमार महतो व अजय कुजूर शामिल हैं। नक्सलियों ने इन जवानों की हत्या के बाद उनके हथियार भी लूट लिये थे। तब पुलिस की कार्रवाई में एक नक्सली भी मारा गया था।

---


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.