गढ़वा में अवैध हथियार के साथ पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार Garhwa News
Jharkhand. थाना प्रभारी बलीराम सिंह ने बताया कि कोचया जंगल के समीप बंदूक के साथ दो लोगों के विचरण की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी।
रमना (गढ़वा), जेएनएन। गढ़वा के विशुनपुरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आलोक में थाना क्षेत्र के मधुरी गांव निवासी मोबिन अंसारी और मुस्लिम अंसारी को एक अवैध देशी बंदूक और सात गोलियों के साथ गिरफ्तार कर सोमवार को गढ़वा जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार लोगों से एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। थाना प्रभारी बलीराम सिंह ने बताया कि कोचया जंगल के समीप बंदूक के साथ दो लोगों के विचरण की गुप्त सूचना प्राप्त होने के बाद प्रशिक्षु दरोगा विक्रम कुमार, दुर्गेश कुमार सिंह, एएसआइ शिवकुमार व जवानों के साथ कोचया जंगल के समीप छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस पहुंचे की भनक लगते ही अपराधी भागने लगे। उन्हें भागते देख जवानों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। पकड़े गए अपराधियों के पास से देशी एकनाली बंदूक, सात गोली और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। गिरफ्तार मोबिन अंसारी और मुस्लिम अंसारी की आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी इकट्ठा किया जा रहा है।