Move to Jagran APP

नृशंस हत्‍या: धनुर्धर सिंह को पहले मारी गोली, फिर रेत दिया गला, दो अपराधी गिरफ्तार

जान पहचान के ही लोगो न धनुर्धर सिंह की हत्या की थी। पूर्व में हुई मारपीट का बदला लेने के लिये हत्या की गई थी। दो मोबाइल और एक बाइक भी बरामद किया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 03:53 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 04:42 PM (IST)
नृशंस हत्‍या: धनुर्धर सिंह को पहले मारी गोली, फिर रेत दिया गला, दो अपराधी गिरफ्तार

रांची, जासं। राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में हुए धनुर्धर सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जान पहचान के ही लोगो न धनुर्धर सिंह की  हत्या की थी। पूर्व में हुई मारपीट का बदला लेने के लिये हत्या की गई थी। पकड़े गए आरोपियों में रितेश माली रितेश महली और अमित टोप्पो शामिल हैं। इनसे दो मोबाइल और एक बाइक भी बरामद किया गया है।

loksabha election banner

बता दें कि बीते चार जून की रात बेड़ो थाना क्षेत्र के मुड़ामू गांव निवासी जमीन कारोबारी 35 वर्षीय धुनर्धर सिंह की हत्या कर दी गई थी। उनका शव पुरनाडीह जरिया से कुछ दूर जतराटांड़ के बाबू जामुन के समीप मुड़ामू जाने वाले कच्चे रास्ते में बरामद किया गया था। इस संबंध में मृतक के पिता देवनाथ सिंह ने जमीन कारोबार में सहयोगी हेमंत कुमार महतो और सूरज कुमार महतो के खिलाफ बेड़ो थाने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं, एक अज्ञात को अभियुक्त बनाया था।

जानकारी के अनुसार धनुर्धर सिंह की चार जून की शाम पांच बजे घर से मोटरसाइकिल लेकर बेड़ो बाजार निकला था। रात को वापस नहीं आया। परिजनों ने तलाश भी किया, पर नहीं मिला। मृतक के पिता देवनाथ सिंह ने बताया शुक्रवार की सुबह वह फसलों पर मिट्टी चढ़ाने जा रहे थे। उसी समय कुछ मजदूरों ने रास्ते में खून से लथपथ शव को देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पहचान की। इसके बाद वहां पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी श्याम बिहारी मांझी, एसआई आरपी यादव, एसआई आकाशदीप सशस्त्र बल के साथ पहुंचे। इसके बाद शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। 

पिता ने कहा था पैसे के विवाद में मार डाला मेरे बेटे को

धनुर्धर सिंह के पिता ने थाने प्राथमिकी में कहा है कि इन तीनों के साथ जमीन विवाद में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था। मुझे विश्वास है कि पैसे के लालच में इन्हीं तीनों ने मिलकर मेरे बेटे की हत्या की है। पुलिस तत्काल आरोपितों को गिरफ्तार करे। आरोपित हेमंत कुमार महतो पिता निर्मल महतो ग्राम जरिया डोका टोली और सूरज कुमार महतो पिता मोहन महतो ग्राम चिपरा थाना रातू का निवासी है। इधर, घटना को लेकर पुलिस ने फॉरेसिंक जांच व डॉग स्क्वायड को बुलाकर अपराधियो की खोज की गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.