पीएम के मन की बात कार्यक्रम आज,ठाकुरगांव के बरौदी में सांसद संजय सेठ व विधायक समरीलाल ग्रामीणों संग सुनेंगे संबोधन Ranchi News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण रविवार को होगा। रांची के ठाकुरगांव के बरौदी में संसद संजय सेठ व विधायक समरीलाल ग्रामीणों संग प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे। इसके लिए दोनों ही जनप्रतिनिधि ठाकुर गांव पहुंच रहे हैं।
रांची (जागरण संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण रविवार सुबह 11:00 बजे से होगा। रांची के ठाकुरगांव के बरौदी में सांसद संजय सेठ व विधायक समरीलाल ग्रामीणों संग प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे। इसके लिए दोनों ही जनप्रतिनिधि ठाकुर गांव पहुंच रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के रांची महानगर की तरफ से भी पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाने का निर्देश दिया गया है। संगठन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि कार्यकर्ता अपने संबंधित बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों और मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनेंगे। यह कार्यक्रम महीने के अंतिम रविवार को प्रातः 11.00 बजे से होता है। आज इस महीने का अंतिम रविवार है।
संगठन ने पार्टी के राँची महानगर सभी कार्यकर्ताओ से आग्रह है किया है। यह कार्यक्रम रेडियो, टीवी, यूट्यूब, मोदी ऐप सहित अन्य माध्यमो से प्रसारित किया जाता है। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वह लोगों की सुविधा के लिए बूथ स्तर पर इसके प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।