Move to Jagran APP

आज प्रधानमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

रांची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन के मूलमंत्र सेवा ही संगठन का पाठ पढ़ाने के साथ ही लॉकडाउन की अवधि में पार्टी के स्तर से किए गए सेवा कार्यो की शनिवार को ऑनलाइन समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं से नमो एप और भाजपा के सभी डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए संवाद करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 01:49 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 01:49 AM (IST)
आज प्रधानमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
आज प्रधानमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन के मूलमंत्र 'सेवा ही संगठन' का पाठ पढ़ाने के साथ ही लॉकडाउन की अवधि में पार्टी के स्तर से किए गए सेवा कार्यो की शनिवार को ऑनलाइन समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं से नमो एप और भाजपा के सभी डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए संवाद करेंगे।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया कि झारखंड में मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से पीएम का संबोधन सुनने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल बाबूलाल मराडी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारीगण, सासद, विधायक एवं पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम को सुनेंगे।

----------

कल जरूरतमंदों की सेवा में जुटे संगठनों को सम्मानित करेगी भाजपा :

प्रदेश भाजपा पांच जुलाई को गुरु पूíणमा के अवसर पर कोरोना काल में गरीबों, जरूरतमंद लोगों की सेवा कार्य से जुड़े विभिन्न धाíमक एवं सामाजिक संगठन, संस्थानों से जुड़े लोगों को सम्मानित करेगी। वहीं, छह जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर पौधारोपण एवं घर-घर संपर्क कार्यक्रम अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश राची महानगर, नेता विधायक दल बाबूलाल मराडी गिरिडीह, रघुवर दास हजारीबाग, अर्जुन मुंडा पूर्वी सिंहभूम, धर्मपाल सिंह राची ग्रामीण, समीर उराव लातेहार, आदित्य साहू लोहरदगा, प्रदीप वर्मा गुमला, सुनील सिंह पलामू, संजीव जज वाडे जामताड़ा, दिनेशानंद गोस्वामी पश्चिम सिंहभूम, रवींद्र राय बोकारो, लक्ष्मण गिलुवा सरायकेला खरसावा, सुबोध सिंह गुड्डू, खूंटी, मनोज सिंह चतरा, राज पलिवार दुमका, बिरंची नारायण धनबाद, राज सिन्हा कोडरमा, लुईस मराडी देवघर, अशोक भगत पाकुड़, बालमुकुंद सहाय रामगढ़, श्याम नारायण दुबे गढ़वा, विनय लाल सिमडेगा, बबलू भगत साहिबगंज, अनंत ओझा गोड्डा जिला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

----------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.