पीएम ने कहा योजनाओं का प्रचार करना हमारा काम, विपक्ष तो दुष्प्रचार करेगा ही
पीएम ने हजारीबाग के दो नेताओं से किया सीधा संवाद, जिन्हें लाभ मिला है उनका वीडियो बनाएं और लोगों में प्रचारित करें -हजारीबाग के भाजयुमो के अध्यक्ष सर्वेद्र और महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मरियम टुडू से दस मिनट तक की बात
जेएनएन, हजारीबाग/रामगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी जनों को संदेश दिया है कि हम सरकारी योजनाओं को प्रचारित करें, विपक्ष का तो काम ही आलोचना करना है। विपक्ष के दुष्प्रचार को ध्वस्त करने के लिए वैसे लाभुकों का वीडियो बनाएं और जनता को बताएं। हमारी सरकार ने वीआइपी कल्चर खत्म किया है।
मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री गुरुवार को हजारीबाग के दो नेताओं से बात की। पहले हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के लोगों से बात करने का कार्यक्रम था। नेटवर्क की गड़बड़ी के कारण अंतिम समय में कार्यक्रम का स्थल बदलना पड़ा। हजारीबाग के दो नेताओं से बात हुई।
भाग्यशाली थे युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सर्वेद्र मिश्रा और महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मरियम टुडू। हजारीबाग के अटल भवन में मौजूद दोनों से पीएम की करीब दस मिनट तक बात हुई। पीएम से सीधी बात के बाद दोनों बहुत उत्साहित नजर आए।
विपक्ष तो दुष्प्रचार करेगा ही: सामने स्क्रीन पर प्रधानमंत्री थे सर्वेद्र त्साहित हुए थोड़ा नर्वस भी फिर सवाल किया। सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर कई योजनाएं लागू करने के बावजूद विपक्ष इसे क्यों तवज्जो नहीं दे रहा है? प्रधानमंत्री ने कहा अरे यार सवर्ेंद्र आज ऐसी स्थिति की वजह से ही तो वे भी विपक्ष में हैं। 2014 में जिनकी नौकरी चली गई वे तो हल्ला करेंगे ही।
सरकार की योजनाओं को प्रचारित-प्रसारित करना हमारा काम है। विपक्ष तो इसका दुष्प्रचार करेगा ही। आप वैसे लोगों के बीच जाएं जिन्हें योजनाओं का लाभ मिला है। उनका दो मिनट का वीडियो बनाएं और लोगों के बीच प्रसारित करें।
पहले वीआइपी था अब ईपीआइ: पीएम से मुखातिब मरियम ने कहा कि पहले वीआइपी कल्चर था आपके आने के बाद खत्म हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले वीआइपी कल्चर था अब ईपीआइ हो गया है। एवरी पर्सन इंपॉर्टेट।
हमारे लिए हर व्यक्ति अहम है। पहले सिर्फ बड़े लोगों का स्वास्थ्य बीमा होता था अब सभी का हो रहा है। लाल बत्ती हटी है, मानसिकता भी खत्म हो रही है। अटल भवन के बाहर ताला लगा था। भीतर सर्वेद्र और मरियम सहित चार-पांच लोग। बाहर सन्नाटा ही था।
नेटवर्क में खराबी के कारण देर रात बदला गया स्थान: मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्त्रम के तहत गुरुवार को रामगढ़ जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद होना था। रामगढ़ में इंटरनेट सेवा कमजोर रहने की वजह से बुधवार की देर रात सीधा संवाद के स्थल को रामगढ़ से बदलकर हजारीबाग के अटल भवन में किया गया।
बुधवार देर तक रामगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री की सीधी बात कराने की कोशिश भी की गई थी। गुरुवार को रामगढ़ जिले के भाजपाई सुबह साढ़ नौ बजे से ही कार्यक्रम स्थल प्रखंड मुख्यालय के ला-मेरिटल होटल के सभागार में जुट गए थे।
स्थानीय सासद सह केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा व राज्य 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद भी कार्यक्त्रम में शामिल होने समय से पहुंच गए। प्रधानमंत्री का सीधा संवाद कार्यक्त्रम शुरू होने से पहले ही जयंत सिन्हा ने कार्यकर्ताओं से हुए कहा कि तकनीकी खराबी रहने के कारण रामगढ़ में प्रधानमंत्री का सीधा संवाद नहीं हो पाया। हम लोगों ने तकनीकी विशेषज्ञों के साथ पूरी कोशिश भी की।
अंतिम समय में बात कराने के लिए हजारीबाग के अटल भवन का चयन किया गया। वहा फाइबर ऑप्टिकल की व्यवस्था की गई है। इसके बाद दो कार्यकर्ताओं सवर्ेंद्र मिश्रा व मरियम टुडू की प्रधानमंत्री से बात कराई गई है। उनको अटल भवन में हजारीबाग व रामगढ़ जिला अध्यक्ष के साथ बैठाया गया।
उन लोगों ने वहा से प्रधानमंत्री से सवाल किया। उसका प्रसारण रामगढ़ में बैठे सासद जयंत सिन्हा समेत अन्य लोगों ने देखा। हालाकि रामगढ़ में पीएम की बात न हो पाने से जिले के कार्यकर्ता मायूस भी हुए। क्योंकि उन्हें नौ सितंबर को ही नमो एप का प्रशिक्षण देकर 13 सितंबर को प्रधानमंत्री के साथ सीधी बात कराने की बात कही गई थी।
वैसे पूर्वाह्न 11 बजे के करीब प्रधानमंत्री ने गाजियाबाद के दो कार्यकर्ताओं के प्रश्न का जबाव देने के बाद प्रधानमंत्री ने हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के दो कार्यकर्ताओं सर्वंद्र मिश्रा व मरियम टुडू के प्रश्नों के उत्तर दिया।