Move to Jagran APP

स्‍थापना दिवस पर पीएम मोदी ने झारखंडवासियों को दी शुभकामनाएं, बिरसा मुंडा को जयंती पर किया नमन

PM Modi Wishes Jharkhand People on Foundation Day ट्वीट कर लिखा कि भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 10:56 AM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 11:03 AM (IST)
स्‍थापना दिवस पर पीएम मोदी ने झारखंडवासियों को दी शुभकामनाएं, बिरसा मुंडा को जयंती पर किया नमन
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर यह संदेश दिया।

रांची, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर राज्‍यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा है कि झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैं यहां के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। इसके अलावा उन्‍होंने आज बिरसा मुंडा को भी याद किया।

loksabha election banner

उन्‍होंने ट्वीट कर लिखा कि भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। ट्वीट के साथ उन्‍होंने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते एक तस्‍वीर भी पोस्‍ट की है।

इधर, देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी झारखंड के स्‍थापना दिवस पर राज्‍यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। कहा है कि झारखंड की जनता को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। गत 6 वर्षों से मोदी सरकार राज्य के हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। मैं प्रदेशवासियों के निरंतर कल्याण और समृद्धि की कामना करता हूँ। 

इसके अलावा उन्‍होंने बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा जी का आदर्शपूर्ण जीवन संघर्ष, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। उन्होंने निस्वार्थ भाव से आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए काम कर समाज को एक नई दिशा दिखाई और अपनी क्रांतिकारी सोच से अंग्रेजों के विरुद्ध मोर्चा भी संभाला। आज उनकी जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.