Move to Jagran APP

आज मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस, प्रधानमंत्री मोदी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Jharkhand Political News भाजपा के स्थापना दिवस पर झारखंड में सेवा और स्वच्छता जैसे कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सभी जिलों और मंडलों में पार्टी का स्थापना दिवस मनेगा। भाजपा झारखंड प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कार्यकर्ता इसे उत्‍सव के रूप में मनाएं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 07:17 PM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 07:18 PM (IST)
आज मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस, प्रधानमंत्री मोदी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
Jharkhand Political News, BJP Establishment Day पीएम नरेंद्र माेदी।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Political News, BJP Establishment Day भाजपा अपने स्थापना दिवस को सेवा और स्वच्छता जैसे कार्यक्रमों के लिए समर्पित करेगी। इस कड़ी में छह अप्रैल से 14 अप्रैल तक प्रत्येक जिले व मंडल में सेवा और स्वच्छता जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिन में 10:20 बजे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10:30 बजे ऑनलाइन कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

loksabha election banner

स्थापना दिवस पर पार्टी के 27 सांगठनिक जिलों एवं 513 मंडलों में कार्यकर्ता महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण के बाद अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। मिठाई एवं फल का वितरण किया जाएगा और भाजपा के इतिहास तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा भी की जाएगी। इस कड़ी में स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल से आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल तक सेवा और स्वच्छता जैसे कार्यक्रमों भी चलाए जाएंगे।

पार्टी स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाएं कार्यकर्ता : दीपक प्रकाश

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस पार्टी के करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का क्षण है, इसलिए इसे उत्सव के रूप में मनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा न सिर्फ आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, बल्कि यह पूरी तरह लोकतांत्रिक पार्टी है। दूसरी ओर, कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी और अनेक क्षेत्रीय पार्टियां परिवार और वंशवाद से ग्रसित हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.