PM Awas Yojana: पहले इंदिरा आवास मिला, अब दे दिया प्रधानमंत्री आवास; जांच में बड़ा खुलासा
PM Awas Yojana Jharkhand News जिन्हें इंदिरा आवास मिला था उन्हें फिर से प्रधानमंत्री आवास का लाभ दे दिया गया। इसका खुलासा तब हुआ जब लोकायुक्त के आदेश पर पूरे मामले की जांच कराई गई। यह मामला रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड स्थित बडकाचुंबा ग्राम पंचायत का है।
रांची, राज्य ब्यूरो। PM Awas Yojana, Jharkhand News जिन्हें इंदिरा आवास मिला था, उन्हें फिर से प्रधानमंत्री आवास का लाभ दे दिया गया। इसका खुलासा तब हुआ जब लोकायुक्त के आदेश पर पूरे मामले की जांच कराई गई। यह मामला रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड स्थित बडकाचुंबा ग्राम पंचायत का है। यहां जांच में खुलासे के बाद सभी संबंधित आरोपितों से राशि की वसूली की कार्रवाई की गई है। रामगढ़ के उपायुक्त ने इससे संबंधित रिपोर्ट लोकायुक्त कार्यालय को सौंप दी है।
लोकायुक्त के आदेश पर इस अनियमितता की जांच की जिम्मेदारी मांडू के बीडीओ को दी गई थी। मांडू के बीडीओ ने बड़काचुंबा पंचायत के मुखिया से स्पष्टीकरण की मांग की थी। इसके बाद प्रभारी पंचायत सेवक व तीन लाभुकों से राशि की वसूली की गई है। प्रभारी पंचायत सेवक पर विभागीय कार्रवाई प्रक्रिया के अधीन है।
- अरविंद कुमार महतो, जनसेवक (प्रभारी पंचायत सेवक) : 136500 रुपये।
- बिगन बैठा (लाभुक) : 39000 रुपये।
- लोकनी देवी (लाभुक) : 39000 रुपये।
- निर्मल साव (लाभुक) : 39000 रुपये।