शादी के नाम पर नाबालिग से एक साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, पंचायत पहुंचा मामला Hazaribagh News
Hazaribagh Jharkhand Police News मामला हजारीबाग जिले के केरेडारी क्षेत्र का है। नाबालिग लड़की ने तीन दिन पहले परिजनों को यह बात बताई। इसके बाद पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
केरेडारी (हजारीबाग), जासं। हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में शादी का प्रलोभन देकर एक नाबालिग लड़की के साथ एक साल तक शारीरिक संबंध बनाने का मामला उजागर हुआ है। पिछले तीन दिन पहले मामला सामने आया है। यहां मामले को पंचायत में सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन आरोपी नीतीश कुमार (पिता प्रयाग साव) जो बालिग है, वह आरोपों से मुकर गया। इसके बाद मामला थाना पहुंचा।
पीडि़ता 14 वर्षीय सोनी कुमारी (काल्पनिक नाम) के फर्द बयान पर कांड संख्या 3/2121 में पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़िता ने आवेदन में उल्लेख किया है कि नीतीश सबसे पहले एक साल पूर्व मेरे साथ जबरन दुष्कर्म किया। काफी शोरगुल करने पर उसने शादी करने की बात कही। तब से शादी का प्रलोभन देकर साल भर से यौन शोषण करता रहा। इसके पश्चात तीन दिन पहले परिजनों को यह बताई। इसके बाद पंचायत की गई। यहां मामला प्रेम प्रसंग का बता कर वह शादी से मुकर गया।