शादी का प्रलोभन देकर दो बहनों का शारीरिक शोषण, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस Chatra News
Jharkhand Chatra News Update दोनों लड़के बाइक से लेकर आए और शादी का प्रलोभन देकर उनका शारीरिक शोषण किया। परिवार वाले पूछताछ करने के लिए उसके घर गए तो दोनों लड़कों ने गाली गलौज करते हुए भगा दिया।
प्रतापपुर (चतरा), जासं। चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के दोमुहान गांव की दो नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों रिश्ते में बहन लगती हैं। पीड़िताओं ने प्रतापपुर थाना में शनिवार की शाम आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा है कि वे 16 दिसंबर को रानीगंज साप्ताहिक बाजार गई हुए थी। देर शाम तक जब दोनों लड़कियां अपने-अपने घर नहीं आई, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन दोनों नहीं मिली। अगले दिन वे वापस घर आई तो परिजनों ने उससे घर से गायब रहने की बात पूछी।
तब उन्होंने बताया कि रानीगंज आने-जाने के क्रम में बिहार के गया जिला के इमामगंज थाना क्षेत्र के नगवां (दर्जीबिगहा) गांव निवासी ऑटो चालक सुनील यादव एवं रौशन चौधरी से जान पहचान हो गई। दोनों लड़के बाइक से लेकर आए और शादी का प्रलोभन देकर उनका शारीरिक शोषण किया। परिवार वाले पूछताछ करने के लिए उसके घर गए तो दोनों लड़कों ने गाली गलौज करते हुए उन्हें भगा दिया तथा किसी से कहने पर जान मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी अवर निरीक्षक मो. नईम अंसारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।