Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी सस्ता हुआ पेट्रोल, जानिए अपने शहर के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमतों में उछाल जारी है। मगर पिछले दस दिनों में झारखंड में पेट्रोल की कीमतों में पांच बार गिरावट दर्ज की गयी है। मंगलावर को भी रांची में पेट्रोल की कीमत 0.38 पैसे लुढ़कर 88.27 रूपए प्रति लीटर है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Tue, 30 Mar 2021 08:32 AM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 08:32 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी सस्ता हुआ पेट्रोल, जानिए अपने शहर के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी सस्ता हुआ पेट्रोल, जानिए अपने शहर के दाम। जागरण

रांची, जासं । अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमतों में उछाल जारी है। मगर पिछले दस दिनों में झारखंड में पेट्रोल की कीमतों में पांच बार गिरावट दर्ज की गयी है। मंगलावर को भी रांची में पेट्रोल की कीमत 0.38 पैसे लुढ़कर 88.27 रूपए प्रति लीटर है। झारखंड चैंबर आफ कामर्स के पेट्रोल-डीजल उपसमिति के प्रमोद कुमार बताते हैं कि स्वेज नगर में एक बड़ा जाइंट शीप फंस जाने के कारण समुद्री यातायात बाधित हो गया है। इससे दुनिया भर के बाजारों में माल की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

loksabha election banner

वहीं दूसरी तरफ इरान का अकेला आपरेशनल परमाणु बिजली घर बंद होने के कागार पर है। अमेरिका के लगाए कड़े प्रतिबंध के कारण उसके लिए इस बिजली घर के लिए स्पेयर खरीदना मुश्किल हो गया है। ऐसे में बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली है। ऐसा माना जा रहा है कि चार राज्यों में विधानसभा चुनाव है इसलिए सरकार के द्वारा कीमतों में बढ़ोत्तरी नहीं की जा रही है। वहीं फरवरी में 16 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में 4.47 रूपए की बढ़ोत्तरी हुई थी।

प्रमोद कुमार बताते है कि यही हाल डीजल की कीमतों में भी है। मंगलवार को डीजल की कीमतों में 0.49 पैसे की गिरावट दर्ज की गयी है। रांची में डीजल की कीमत 85.75 रूपए प्रति लीटर है। इससे पहले सोमवार को डीजल के भाव में 50 पैसे की तेजी देखी गयी थी।

शहर            पेट्रोल        डीजल

रांची            88.27        85.75       

रामगढ़            88.66        86.25

धनबाद            88.01        85.42

बोकारो            88.28        85.75

जमशेदपुर        88.37        85.85

हजारीबाग        88.50        86.03


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.