राजा पीटर ने एनआइए जांच पर उठाए सवाल
रांची : हाई कोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय की कोर्ट में पूर्वमंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड की एनआइए जाच की अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। राजा पीटर की ओर से इस मामले में एनआइए जांच पर सवाल उठाया गया है। अब इस मामले में एनआइए व केंद्र सरकार की ओर से पक्ष रखा जाएगा। मामले की अगली सुनवाई दो अप्रैल को निर्धारित की गई है।

इससे पूर्व राजा पीटर की ओर से कोर्ट को बताया गया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय एक पत्र पर पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकाड की जाच की जिम्मेदारी एनआइए को सौंपी गई है। अधिसूचना में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला बताया गया है। राजा पीटर ने जांच की अधिसूचना पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा था, तो इस मामले की एनआइए से जांच कराने में इतनी देरी क्यों की गई। 2008 में ही इस मामले की जांच एनआइए को सौंप देना चाहिए था। कहा गया कि एनआइए ने बिना सबूत जुटाए ही प्रार्थी राजा पीटर को गिरफ्तार कर लिया। राजा पीटर की ओर से इस मामले में बहस पूरी कर ली गई है। अब एनआइए व केंद्र सरकार की ओर से कोर्ट में पक्ष रखा जाएगा। बता दें कि प्रार्थी पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने क्रिमिनल क्वैसिंग याचिका दाखिल की है। एनआइए ने उन्हें रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में गिरफ्तार किया है। 2008 में बुंडू में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
----