राची के कोकर में सड़क निर्माण के दौरान लोगों ने किया विरोध, मशीन घेर कर काम रोका
जागरण संवाददाता राची राजधानी राची के कोकर इलाके में चल रहे सड़क निर्माण के दौरान रविवार
जागरण संवाददाता राची : राजधानी राची के कोकर इलाके में चल रहे सड़क निर्माण के दौरान रविवार को जमकर हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण का काम रोक दिया। काम में लगाई गई मशीन को घेर लिया। इस विरोध में बड़ी संख्या में पुरुषों के अलावा महिलाएं भी शामिल रहीं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जरूरत के हिसाब से नहीं, बल्कि अपनी सुविधा के अनुसार सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। मामला भाभा नगर रोड नंबर दो का बताया जा रहा है। इस इलाके में रांची नगर निगम की ओर से सड़क बनाई जा रही है। लोगों का कहना है कि लोगों की जरूरत को नजरअंदाज कर आधा काम ही किया जा रहा है। मोहल्ले के लोगों के विरोध के बाद काम में लगे मजदूरों ने काम बंद कर दिया। मिक्सर मशीन को संचालित करने से भी लोगों ने मना कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि दो गलियों में सड़क का निर्माण होना था। केवल एक गली में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। यह गलत है। इससे लोगों की समस्याएं कम नहीं होंगी। निर्माण में लगाए गए सुपरवाइजर ने मामले की जानकारी नगर निगम के वरीय अधिकारियों को दे दी है। अब देखना है कि अधिकारी इस दिशा में क्या पहल करते हैं। अभी तक नगर निगम की ओर से कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। इस कारण निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप है। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक दोनों गलियों में सड़क का निर्माण शुरू नहीं होगा, वे मौजूदा निर्माण कार्य को शुरू नहीं होने देंगे।