CAA: सिमडेगा में सीएए कानून के समर्थन में विशाल सभा, देशहित में एकजुट रहने की अपील
Jharkhand. झारखंड के सिमडेगा में मंगलवार को विहिप जिला इकाई के तत्वावधान में सीएए कानून के समर्थन में विशाल सभा का आयोजन किया गया।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 02:10 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 02:10 PM (IST)
सिमडेगा, जासं। झारखंड के सिमडेगा में मंगलवार को विहिप जिला इकाई के तत्वावधान में सीएए कानून के समर्थन में विशाल सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य अतिथि के रूप में बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक जन्मजेय जी, रामरेखा धाम के महंत उमाकांत जी महाराज, विहिप के प्रान्त सह मंत्री विनय पांडेय, विहिप के संभाग संगठन मंत्री कन्हैया लाल शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सीएए कानून के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही देश हित के लिए सबों को एकजुट रहने का आह्वान किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें