Move to Jagran APP

सत्यनारायण अध्यक्ष व अजय बने एकल ग्राम के सचिव

नए पदाधिकारियों को स्वागत करते लोग।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 08:03 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 08:03 PM (IST)
सत्यनारायण अध्यक्ष व अजय बने एकल ग्राम के सचिव
सत्यनारायण अध्यक्ष व अजय बने एकल ग्राम के सचिव

सत्यनारायण अध्यक्ष व अजय बने एकल ग्राम के सचिव

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : स्थानीय वन बंधु परिषद की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। इसमें परिषद के तहत संचालित एकल ग्राम संगठन की पलामू इकाई का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से सत्यनारायण प्रसाद को अध्यक्ष व अजय दि्ववेदी को सचिव चुना गया। इसी तरह सचिन कुमार सिंह को संगठन सचिव, ओम प्रकाश सिंह को कोषाध्यक्ष, रमेश चंद्र दि्ववेदी को उपाध्यक्ष, श्याम किशोर सिंह को उपाध्यक्ष, सत्यनारायण शुक्ला को हरि कथा प्रभारी, संजय कुमार अध्यक्ष संस्कार शिक्षा, अखिलेश कुमार पांडेय को अध्यक्ष ग्राम स्वराज मंच, प्रदीप कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, रमेश कुमार सिंह को प्राथमिक शिक्षा प्रभारी बनाया गया। कुसुम लता सिंह को महिला विभाग, अमिताभ कुमार मिश्रा को आरोग्य शिक्षा, राम नरेश सोनी को संरक्षक संस्कार शिक्षा, विनोद कुमार सिंह को संरक्षक, अनुपम तुलस्यान को सह सचिव, वीरेंद्र शुक्ला को संस्कार शिक्षा व विकास कृष्ण को युवा विभाग की जिम्मेवारी दी गई। अखिल भारतीय ग्राम संगठन प्रमुख संजय कुमार साहू ने कहा कि एकल ग्राम संगठन पंचमुखी शिक्षा कार्यक्रम चलाता है। इसमें प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, ग्राम विकास शिक्षा, ग्राम स्वराज मंच, संस्कार शिक्षा के माध्यम से गांव को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य को पलामू में गति देने के लिए यह बैठक की गई थी और नए लोगों को जिम्मेवारी दी गई। धनबाद से रविंद्र ओझा व आयुष तिवारी ने पदेन समिति के सदस्यों की घोषणा की गई। बैठक में संगठन के पूर्णकालिक कार्यकर्ता राजनाथ उरांव, सूर्यदेव प्रजापति व विनोद कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.