Move to Jagran APP

पलामू में पति ने टांगी से मारकर की पत्‍नी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार Palamu News

Jharkhand Crime News. जानकारी के अनुसार 1 साल पूर्व उनकी शादी हुई थी। दोनों पति-पत्नी में हमेशा झगड़ा होता रहता था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 09:54 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 09:58 AM (IST)
पलामू में पति ने टांगी से मारकर की पत्‍नी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार Palamu News
पलामू में पति ने टांगी से मारकर की पत्‍नी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार Palamu News

पलामू, जासं। पलामू जिला अंतर्गत नावा बाजार प्रखंड के कंडा के वैराहीटोला में मंगलवार की सुबह सात बजे पति-पत्नी में आपसी विवाद हो गया। इसमें 35 वर्षीय संतोष रवि ने टांगी से मारकर अपनी 25 वर्षीया पत्नी सोनी देवी की हत्या कर दी। टांगी की वार से सोनी का माथा पूरी तरह फट गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

prime article banner

सूचना मिलने पर मौके पर नावा बाजार पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार 1 साल पूर्व उनकी शादी हुई थी। दोनों पति-पत्नी में हमेशा झगड़ा होता रहता था। संतोष रवि की उसके ससुराल वालों ने कुछ दिनों पहले पिटाई कर दी थी। इसी कारण दोनों के बीच हमेशा झगड़ा होता रहता था। उसका ससुराल गढ़वा जिला के चेचरिया में है।

यह भी पढ़ें: Eid ul-Adha 2020: आज ईद-उल-अजहा के चांद पर रहेगी नजर, दिखा तो 31 को मनाई जाएगी बकरीद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK