Palamu Corona News: पलामू में 4 पीडीएस डीलर कोरोना संक्रमित, जानें ताजा हाल
Palamu Coronavirus Update. सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ केनेडी ने बताया कि एकमुश्त डीलरों की जांच की गई थी। इसकी रिपोर्ट जारी हुई तो यह लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
पलामू, जासं। Palamu Coronavirus Update पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के चार वार्ड डीलर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में शनिवार की रात यह लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों की उम्र 30 से 45 साल के बीच है। मरीज बगैर लक्षण के हैं। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद तत्काल सभी को पीएमसीएच स्थित कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ केनेडी ने बताया कि एकमुश्त डीलरों की जांच की गई थी। इसकी रिपोर्ट जारी हुई तो यह लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। आयुष मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार उपचार चल रहा है। उन्होंने पलामूवासियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अपने घरों में रहें। मालूम हो कि पलामू में अब तक 84 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें 69 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।