Move to Jagran APP

Palamu Corona News: पलामू में आज फिर मिला 01 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

झारखंड में शनिवार को कुल 72 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इसमें सबसे अधिक 43 कोरोना मरीज जमशेदपुर में मिले हैं। हजारीबाग में 4 और सिमडेगा में 4 नए मामले सामने आए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 10:44 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 04:07 AM (IST)
Palamu Corona News: पलामू में आज फिर मिला 01 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Palamu Corona News: पलामू में आज फिर मिला 01 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में शनिवार को कुल 72 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इसमें सबसे अधिक 43 कोरोना मरीज जमशेदपुर में मिले हैं। धनबाद में 13 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। हजारीबाग में 4 और सिमडेगा में 4 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना पॉजिटिव केस का आंकड़ा 595 पर पहुंच गया है। सभी कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है। संबंधित इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा के तमाम एहतियात बरते जा रहे हैं। आज के ताजा मामलों में खूंटी में 2, गढ़वा में 2, गुमला में एक और पलामू में एक नया कोरोना मरीज मिला है। राज्‍य का 24वां जिला स‍ाहिबगंज भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है। यहां शनिवार को पहली बार एक कोरोना मरीज की पहचान की गई है। पाकुड़ में भी एक कोरोना संक्रमित मिला है।

loksabha election banner

शनिवार को झारखंड में 72 कोरोना पॉजिटिव मिले

  1. जमशेदपुर : 43
  2. धनबाद : 13
  3. सिमडेगा : 04
  4. हजारीबाग : 4
  5. खूंटी : 02
  6. गढ़वा : 02
  7. पलामू : 01
  8. गढ़वा : 01
  9. पाकुड़ : 01
  10. साहिबगंज : 01

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.