Move to Jagran APP

Palamu Corona Update: पलामू में 07 कोरोना पाॅजिटिव, जानें ताजा हाल

झारखंड में शुक्रवार को 49 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें से 19 नए मामले गुमला से सामने आए हैं। आज पलामू में फिर से 07 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 12 Jun 2020 08:28 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 06:01 AM (IST)
Palamu Corona Update: पलामू में 07 कोरोना पाॅजिटिव, जानें ताजा हाल
Palamu Corona Update: पलामू में 07 कोरोना पाॅजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में शुक्रवार को 49 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें से 19 नए मामले गुमला से सामने आए हैं। आज पलामू में फिर से 07 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। रामगढ़ में चार और पूर्वी सिंहभूम व पश्चिम सिंहभूम से चार नए कोरोना मरीज मिले हैं। सिमडेगा में 3, चतरा में आज 3 कोरोना संक्रमित और रांची के रिम्‍स में 3 नए कोरोना मरीज मिले हैं। लातेहार में आज दो नए मामले सामने आए हैं। आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1656 पर पहुंच गया है।

loksabha election banner

आज राज्‍य में कुल 55 कोरोना मरीज इस खतरनाक बीमारी से लड़कर स्वस्थ हुए हैं। इनमें गुमला में 20, चतरा में 13, रांची में 06, पलामू में 04, देवघर में 05, बोकारो में 02, साहिबगंज में 02, सरायकेला में 02 और रामगढ़ के 01 कोरोना संक्रमित शामिल हैं। आज के ताजा 7 नए मामलों के साथ पलामू में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्‍या 13 हाे गई है।

झारखंड में शुक्रवार को 49 कोरोना पॉजिटिव की पहचान हुई

  1. गुमला : 19
  2. पलामू : 07
  3. पश्चिम सिंहभूम : 04
  4. जमशेदपुर : 04
  5. रामगढ़ : 04
  6. रिम्‍स रांची : 03
  7. सिमडेगा : 03
  8. चतरा : 03
  9. लातेहार : 02


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.