Move to Jagran APP

Palamu Corona Update: पलामू में आज 20 कोरोना पाॅजिटिव, झारखंड में 420; जानें ताजा हाल

Palamu Coronavirus News Update झारखंड में गुरुवार को 420 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। आज सबसे अधिक राजधानी रांची में 198 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 09:09 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 04:23 AM (IST)
Palamu Corona Update: पलामू में आज 20 कोरोना पाॅजिटिव, झारखंड में 420; जानें ताजा हाल
Palamu Corona Update: पलामू में आज 20 कोरोना पाॅजिटिव, झारखंड में 420; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Palamu, Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में गुरुवार को 420 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। आज सबसे अधिक राजधानी रांची में 198 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। आज के ताजा मामलों में धनबाद में 33, जमशेदपुर में 30, पलामू में 20, रामगढ़ में 09 और लोहरदगा में 03 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7000 के पार कर गया है।

loksabha election banner

इधर राज्‍य में कोरोना संक्रमण से 3 मौतें हुई हैं। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्‍या 80 पर पहुंच गई है। आज राज्‍य में 126 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्‍त हुए हैं। इन्‍हें अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज कर दिया गया है। बसपा के पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता भी कोरोना से लड़कर जीतने में कामयाब रहे हैं। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई है।

झारखंड में 420 कोरोना संक्रमित मिले गुरुवार को

  • रांची : 198
  • धनबाद : 33
  • जमशेदपुर : 30
  • पलामू : 20
  • रामगढ़ : 09
  • लोहरदगा : 03


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.