Move to Jagran APP

यूरोपियन यूनियन की संस्था ने लिया राजधानी की योजनाओं का जायजा

राजधानी रांची अब अंतर्राष्ट्रीय शहरों की तर्ज पर विकसित होगी

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Nov 2021 09:00 AM (IST)Updated: Thu, 18 Nov 2021 09:00 AM (IST)
यूरोपियन यूनियन की संस्था ने लिया राजधानी की योजनाओं का जायजा
यूरोपियन यूनियन की संस्था ने लिया राजधानी की योजनाओं का जायजा

जागरण संवाददाता, रांची : राजधानी रांची अब अंतर्राष्ट्रीय शहरों की तर्ज पर विकसित होगा। यूरोपियन यूनियन की संस्था इंटरनेशनल अर्बन एंड रीजनल को-आपरेशन यानी आइयूआरसी के अधिकारियों ने राजधानी के विभिन्न योजनाओं का जायजा लेने के बाद बुधवार को रांची नगर निगम के अधिकारियों के साथ मुलाकात की। इसमें शहर के बड़ा तालाब समेत अन्य स्थलों के सुंदरीकरण पर मंथन हुआ। साथ ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को हाइटेक करने का भी खाका आइयूआरसी के अधिकारी के सामने पेश किया गया। इसके बाद आइयूआरसी के अधिकारी जमशेदपुर पहुंच गए। बाद में आइयूआरसी के अधिकारियों के साथ नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार के साथ बैठक होगी। इसके बाद शहर के विकास का खाका तैयार होगा। अंतर्राष्ट्रीय शहरी सहयोग कार्यों के अंतर्गत आइयूआरसी यानी इंटरनेशनल अर्बन एंड रीजनल को-ऑपरेशन के द्वारा विभिन्न देशों के अलग-अलग शहरी निकाय क्षेत्रों में शहरी विकास और नई योजनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। रांची को भी अंतरराष्ट्रीय शहरों की तर्ज पर विकसित करना है। इस सहयोग कार्यक्रम का लाभ लेने के लिए रांची नगर निगम ने आइयूआरसी को अपना प्रस्ताव भेजा था। इसी के आलोक में मंगलवार की शाम आइयूआरसी के प्रतिनिधि डा. पानाजिओटिस कारामानोस यूरोप से रांची शहर को देखने आए थे। उन्होंने मोरहाबादी में कचरा एकत्रीकरण केंद्र, नागा बाबा खटाल सब्जी मार्केट, अटल स्मृति वेंडर मार्केट, जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम आदि का जायजा लिया। इसके बाद स्मार्ट सिटी के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को देखा। जाकिर हुसैन पार्क, बिरसा मुंडा संग्रहालय सह उद्यान, बड़ा तालाब और अन्य इलाकों का भी उन्हें भ्रमण कराया गया। उन्होंने बड़ा तालाब, बिरसा मुंडा संग्रहालय, जाकिर हुसैन पार्क की तस्वीरें भी ली हैं। माना जा रहा है कि बड़ा तालाब को आइयूआरसी पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने की योजना तैयार कर सकता है। आइयूआरसी की टीम के साथ रांची नगर निगम की तरफ से सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी के अलावा सिटी मैनेजर अंबुज कुमार मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.