Move to Jagran APP

संगठन के निर्देशों का पालन करने वाला व्यक्ति ही आगे बढ़ता है : देवव्रत पाहन

विद्या विकास समिति के झारखंड प्रांत के सचिव मुकेश नंदन को उत्तर बिहार का सचिव बनाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 07:04 AM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 07:04 AM (IST)
संगठन के निर्देशों का पालन करने वाला व्यक्ति ही आगे बढ़ता है : देवव्रत पाहन
संगठन के निर्देशों का पालन करने वाला व्यक्ति ही आगे बढ़ता है : देवव्रत पाहन

जासं, रांची : विद्या विकास समिति के झारखंड प्रांत के सचिव मुकेश नंदन को उत्तर बिहार का सचिव बनाया गया है। वे झारखंड और बिहार के क्षेत्र सचिव भी रहेंगे। रविवार को रांची में आयोजित उनके विदाई समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक देवव्रत पाहन ने कहा कि संगठन जब पुराना एवं बड़ा होता है तब कार्यकर्ताओं का एक स्थान से दूसरे स्थान पर दायित्व निर्वहन के लिए जाना निश्चित होता है। संगठन के निर्देशों का पालन करने वाला व्यक्ति की आगे बढ़ता है। मुकेश नंदन जिस तरह झारखंड में काम कर रहे थे उसी तरह बिहार में भी करेंगे। क्षेत्र सचिव के नाते उनका झारखंड भी आना जाना लगा रहेगा। अपने संगठन में हम किसी की विदाई नहीं करते हैं : अशोक श्रीवास्तव

loksabha election banner

विद्या विकास समिति झारखंड के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि अपने संगठन में हम किसी की विदाई नहीं करते, ना ही यहा कोई रिटायर होता है। मुकेश नंदन क्षेत्रीय सचिव हैं और क्षेत्र के लिए इनके पास अब एक्सरे वाला आख है जिसके माध्यम से यहा के काम को देखकर विश्लेषण करेंगे तथा मार्गदर्शन करते रहेंगे। क्षेत्रीय मंत्री राम अवतार नारसरिया ने कहा कि मुकेश नंदन अपने कर्मठता के बल पर एक आचार्य, प्रधानाचार्य, संभाग निरीक्षक, प्रदेश सह सचिव तथा प्रदेश सचिव के दायित्व का निर्वहन करते हुए आज क्षेत्रीय सचिव का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं यह बहुत ही खुशी की बात है। हरेक कार्यकर्ता को इनसे प्रेरणा लेकर अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। अखिल भारतीय खेल परिषद के सचिव कृपा शकर शर्मा ने कहा आपसे बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। इस अवसर पर विद्या विकास समिति झारखंड के प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार से आपने झारखंड में विद्या भारती के कार्य को बढ़ाया है लोक शिक्षा समिति को भी उत्तरोत्तर आगे बढ़ाने का काम करेंगे। झारखंड के लोगों को भी आपका मार्गदर्शन हर समय मिलता रहेगा ऐसी अपेक्षा एवं विश्वास है। इस अवसर पर अमरकात झा, बास्कीनाथ यादव एवं मनोज भारद्वाज ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. एम एस भट्ट, विद्या भारतीय झारखंड के सभी पूर्णकालिक एवं कार्यालय कार्यकर्ताओं के अलावे आसपास के विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.