चतरा में 30 लाख का अफीम व डोडा बरामद, स्कार्पियो के साथ 2 गिरफ्तार Chatra News
Jharkhand. राजपुर थाना पुलिस ने 57 किलो गिला अफीम और भारी मात्रा में डोडा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। बेंगो खुर्द से बरामदगी और गिरफ्तारी हुई है।
चतरा : चतरा पुलिस को अफीम तस्करों के विरुद्ध लगातार सफलताएं मिल रही है। ताजा घटनाक्रम में जिले के राजपुर और लावालौंग थाना क्षेत्र से करीब तीस लाख का अफीम, डोडा और पोस्ता दाना बरामद किया है। साथ ही साथ दो तस्वीरों को गिरफ्तार किया और एक स्कार्पियो को भी जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक ऋषव कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दोनों थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई कर यह उपलब्धि अर्जित की है। राजपुर थाना पुलिस ने 57 किलो गिला अफीम और भारी मात्रा में डोडा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। बेंगो खुर्द से बरामदगी और गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार तस्वीरों से पूछताछ की जा रही है। कुछ ही देर में पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर पूरी स्थिति की जानकारी देने वाली है। दूसरी ओर लावालौंग थाना पुलिस ने पौने तीन क्विंटल डोडा और पोस्ता दाना के साथ तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो भी जब्त किया है। लावालौंग थाना क्षेत्र के माली गांव में इसकी बरामदगी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने इन दोनों घटनाओं की पुष्टि की है। अधिकारियों का मानना है कि राजपुर और लावालौंग से बरामद अफीम, डोडा और पोस्ता की अनुमति कीमत करीब तीस लाख होगी।