Move to Jagran APP

RIMS Doctor List: रांची के रिम्‍स और सदर अस्‍पताल के ओपीडी में आज ये डाक्‍टर बैठेंगे, जानिए

Jharkhand News Doctor List News सदर अस्पताल और रिम्स में 24 घंटा इमरजेंसी की सेवा उपलब्ध है। निजी अस्पतालों में भी ओपीडी सुबह 900 बजे से खोल दी गई है। कोविड के कारण हर एक घंटे में 10 मरीजों की पर्ची काटी जा रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 12 Nov 2021 08:44 AM (IST)Updated: Fri, 12 Nov 2021 08:52 AM (IST)
RIMS Doctor List: रांची के रिम्‍स और सदर अस्‍पताल के ओपीडी में आज ये डाक्‍टर बैठेंगे, जानिए
Jharkhand News, Doctor List News सदर अस्पताल और रिम्स में 24 घंटा इमरजेंसी की सेवा उपलब्ध है।

रांची, जासं। झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स और जिला अस्पताल के रूप में सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शुरू होती है। इसके साथ ही सदर अस्पताल और रिम्स में 24 घंटा इमरजेंसी की सेवा उपलब्ध है। दूसरी ओर निजी अस्पतालों में भी ओपीडी सुबह 9:00 बजे से खोल दी गई है। इन सारी जगहों पर कोविड गाइडलाइन के अनुसार मरीजों को देखा जा रहा है और जरूरत पड़ने पर उनका कोविड टेस्ट भी कराया जा रहा है।

loksabha election banner

यहां रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से मरीज आते हैं। दिन के एक बजे तक ओपीडी सेवा चलती है, फिर दूसरी पाली में 2 बजे से शाम 5 बजे तक डॉक्टर बैठते हैं। यहां मेडिसिन, न्यूरो व सर्जिकल ओपीडी में काफी भीड़ लग जाती है। कोविड के कारण हर एक घंटे में 10 मरीजों की पर्ची काटी जा रही है। वहीं सदर अस्पताल के इमरजेंसी में भी मरीजों की हर बीमारी को दिखाया जा सकता है।

इसके बाद जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग में भर्ती किया जाएगा। सिविल सर्जन बताते हैं कि अस्पताल में मुख्य रूप से गायनी और बच्चों के इलाज की पूर्ण व्यवस्था है। यहां गर्भवती महिलाओं को मुख्यमंत्री जननी योजना का लाभ भी दिया जाता है।गायनी विभाग में भी 24 घंटे डाक्टर मौजूद रहते हैं। उन्हें रोस्टर के हिसाब से रखा गया है।

रिम्स

मेडिसिन - डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह

सर्जरी - डॉ. आर एस शर्मा

ऑर्थोपेडिक - डॉ. विजय कुमार

न्यूरो सर्जरी - ---------

गायनी डिपार्टमेंट -  डॉ. मीना मेहता

पेडियाट्रिक्स - डॉ. एके चौधरी

स्किन डिपार्टमेंट - डॉ. डीके मिश्रा, डॉ. वाईके लाल, डॉ. एचके पाल

साइकियाट्रिक डिपार्टमेंट - डॉ. अजय कुमार बाखला

पेडियाट्रिक सर्जरी - डॉ. श्यामसुंदर साहू

नेत्र रोग विभाग - डॉ.  सुनील कुमार

ईएनटी विभाग - डॉ. आर के चौधरी

टीबी एंड चेस्ट - डॉ. ब्रजेश मिश्रा

यूरोलॉजी - डॉ. ए जमाल, डॉ. राणा प्रताप सिंह

रेडियोलॉजी थेरेपी- ------

मेडिकल ऑंकोलॉजी - डॉ. आलोक रंजन

सीटीवीएस - डॉ. अंशुल कुमार

न्यूरोलॉजी - डॉ. सुरेंद्र कुमार

कार्डियोलॉजी - डॉ. पीजी सरकार

नेफ्रोलॉजी - डॉ. प्रज्ञा पंथ

सदर अस्पताल

सदर अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी में डाक्टर उपलब्ध रहेंगे। इसमें सुबह नौ बजे से डाक्टर चार पालियों में बैठते हैं।

आज ये डाक्टर मरीजों को देंगे परामर्श

इमरजेंसी  - डॉ. रुचिका, डॉ. स्नेह संध्या, डॉ. लाल मांझी, डॉ. मायुख्य, कुमार अमन

स्कीन ओपीडी - डॉ. आजाद

गायनी विभाग में 24 घंटे डाक्टर उपलब्ध हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.