Move to Jagran APP

कोरोना पर भारी बच्चों का जोश, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगाएंगे जोर

रांची राज्य के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के 17 बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले कला उत्सव प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इन सभी को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Dec 2020 09:04 PM (IST)Updated: Tue, 15 Dec 2020 09:04 PM (IST)
कोरोना पर भारी बच्चों का जोश, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगाएंगे जोर
कोरोना पर भारी बच्चों का जोश, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगाएंगे जोर

रांची : राज्य के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के 17 बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले कला उत्सव प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इन सभी को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। इन सभी का चयन राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में हुआ है। पहली बार कोरोना के कारण यह प्रतियोगिता ऑनलाइन हुई, लेकिन बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता भी 10 से 22 जनवरी तक वर्चुअल मोड में ही होगी।

prime article banner

राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ, जिनमें 17 बच्चों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। इससे पहले ये सभी जिला स्तरीय प्रतियोगिता से चुनकर आए थे। जिला स्तर पर भी यह प्रतियोगिता ऑनलाइन हुई थी, जिसमें इन सभी को वीडियो और तस्वीर अपलोड करने थे। कला उत्सव प्रतियोगिता में राज्य के सभी 24 जिलों से कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्रा शामिल हुए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक श्रेणी से तीन-तीन छात्र-छात्राओं (अलग-अलग) को पुरस्कार मिला, जिनमें प्रथम स्थान लाने वाले का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। बता दें कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है।

----------------

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए इनका हुआ चयन :

- शास्त्रीय संगीत गायन : साक्षी पाठक, राम रूद्र प्लस टू उच्च विद्यालय चास, बोकारो तथा आयुष कुमार सिन्हा, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, रांची।

- लोक संगीत गायन : सानिया बानरा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पश्चिमी सिंहभूम तथा अनिरुद्ध मुखर्जी, डीएवी पब्लिक स्कूल बड़काकाना, रामगढ़।

- संगीत वादन शास्त्रीय संगीत : अमन सिंह, राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़। छात्रा वर्ग में कोई प्रतिभागी शामिल नहीं।

- संगीत वादन पारंपरिक लोक संगीत : देमली कुमारी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सिल्ली, रांची तथा मिशिल किस्कू, आरके प्लस टू विद्यालय, पाकुड़।

- शास्त्रीय नृत्य : अद्या परिधा, डीपीएस, रांची तथा किशल प्रसाद, डीएवी पब्लिक स्कूल, बिस्ठुपुर, जमशेदपुर।

- लोक नृत्य : स्पृहा अन्वी, डीपीएस, रांची तथा करण कुमार हांसदा, प्लस टू उच्च विद्यालय, गोमिया, बोकराो।

- दृश्य कला (द्विआयामी चित्रकला) : निरुपमा समादिर, डीएवी कपिलदेव, रांची तथा मंटू महतो, मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय, चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम।

- दृश्य कला (त्रिआयामी मूर्तिकला) : शिशिर हेंब्रम, इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, हजारीबाग तथा रविशंकर राम, बालकृष्णा प्लस टू विद्यालय, रांची।

- स्थानीय खिलौने एवं खेल : सुकुल मार्डी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, घाटशिला तथा रोशन कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टंडवा, चतरा।

--------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.