हजारीबाग में मोबाइल दुकान में चोरी करने घुसे 5 चोर, एक धराया Hazaribagh News
Jharkhand. आरोपित फुसरी निवासी सुरेंद्र मुर्मू पिता भादो मुर्मू को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जबकि इसके चार अन्य साथी भागने में सफल हो गए।
चरही (हजारीबाग), जासं। हजारीबाग जिले के चरही स्थित एक मोबाइल दुकान में शनिवार की देर रात चोरी करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ लोगों ने पकड़ लिया। आरोपित फुसरी निवासी सुरेंद्र मुर्मू पिता भादो मुर्मू को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जबकि इसके चार अन्य साथी भागने में सफल हो गए। जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात दुकान का शटर तोड़कर पांचों आरोपित दुकान में प्रवेश कर गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर इन पर पड़ गई। शोर करने पर चार अन्य फरार हो गए जबकि एक सुरेंद्र मुर्मू को लोगों ने पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: ढाई माह बाद लालू यादव का हेल्थ बुलेटिन हुआ जारी, रोज दी जा रही 80 यूनिट इंसुलिन
यह भी पढ़ें: उग्रवादी गिरोह के नाम पर लूटपाट करते थे नाबालिग, पुलिस ने 5 को पकड़ा Ranchi News