Move to Jagran APP

चतरा में घर में घुसा अनियंत्रित बोलेरो, 2 को रौंदा; एक की मौत Chatra News

Jharkhand News बताया गया कि चालक की लापरवाही से घटना हुई। वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। चालक घर से बोलेरो को ड्राइव करते हुए गढ़तरी टोला जा रहा था। वाहन को वह तेज गति से चला रहा था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 03:50 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 03:54 PM (IST)
चतरा में घर में घुसा अनियंत्रित बोलेरो, 2 को रौंदा; एक की मौत Chatra News
चतरा में दुर्घटना के बाद बोलेरो। जागरण

पत्थलगडा (चतरा), जासं। चतरा जिले के पत्थलगडा थाना क्षेत्र के सिंघानी गांव के गढ़तरी टोला में अनियंत्रित बोलेरो दो ग्रामीणों को रौंदते हुए एक कच्चा मकान में घुस गया। इससे एक महिला की महिला की मौत हो गई तथा दूसरे की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना रविवार की सुबह की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया।

loksabha election banner

बोलेरो गांव के ही मुकेश केसरी की है और वह स्वयं ड्राइव कर रहा था। जानकारी के अनुसार मुकेश केसरी ड्राइविंग सिख रहा था। घर से बोलेरो को ड्राइव करते हुए गढ़तरी टोला जा रहा था। वाहन को वह तेज गति से चला रहा था। अचानक वाहन अनियंत्रित हो गई और दो लोगों को रौंदते हुए राजेंद्र ठाकुर के मिट्टी के मकान में घुस गई। जख्मी में एक 70 वर्षीया परवा देवी तथा दूसरा 55 वर्षीय टीम दांगी का नाम शामिल है।

जख्मी अवस्था में दोनों को उपचार के लिए सिमरिया के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए दोनों को हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर उपचार के दौरान परवा देवी की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक की लापरवाही के कारण घटना हुई है। उनका कहना था कि वाहन काफी रफ्तार में था। गांव की सड़कों पर इतनी रफ्तार से वाहन चलते हुए उन्‍हाेंने पहले कभी नहीं देखा था। रफ्तार तेज होने के कारण ही वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे मिट्टी के घर में घुस गया। घर को भी काफी नुकसान हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.