Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus Update: रांची में कोरोना से गई एक और जान, रिटायर्ड फौजी की मौत

Jharkhand Coronavirus News मृतक मेडिका में भर्ती था। इसकी मौत रिम्‍स के न्‍यूरो सर्जरी विभाग में हुई है। इससे पहले बुधवार को भी कोकर में एक कोरोना वायरस के मरीज की पुष्टि हुई थी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 05:22 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 12:30 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: रांची में कोरोना से गई एक और जान, रिटायर्ड फौजी की मौत
Jharkhand Coronavirus Update: रांची में कोरोना से गई एक और जान, रिटायर्ड फौजी की मौत

रांची, जेएनएन। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को कोरोना वायरस से एक मरीज की मौत हो गई है। यह मरीज रिटायर्ड फौजी था और कोकर का रहने वाला था। यह मेडिका में भर्ती था। इसकी मौत रिम्‍स के न्‍यूरो सर्जरी विभाग में हुई है। इससे पहले बुधवार को भी रांची के कोकर में एक कोरोना वायरस के मरीज की पुष्टि हुई थी। इस तरह से रांची में अब कोरोना के कुल 140 केस हो गए हैं। झारखंड की बात करें तो राज्‍य में अब कोरोना के कुल 781 मामले हो गए हैं।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार मरीज का इलाज मेडिका अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में चल रहा था। 2 जून को ही इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद इसे रिम्स में भर्ती कराया गया था। वही रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग या विभागाध्यक्ष को इसकी जानकारी तक नहीं थी। आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मरीज कोकर का रहने वाला बताया जा रहा है।

इससे पहले बुधवार को पूरे राज्‍य में कोरोना के 53 नए मरीज मिले थे। इनमें रायकेला के 13, पूर्वी सिंहभूम के 12, सिमडेगा के 8, पलामू के 6, रामगढ़ के 5, लातेहार के 3 और रांची, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, कोडरमा तथा पश्चिमी सिंहभूम के एक-एक मरीज शामिल हैं। हालांकि बुधवार को 21 मरीज ठीक भी हुए। ठीक होने वाले मरीजों में एक बोकारो का मरीज है। झारखंड में अबतक 342 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य में मृतकों की संख्या हुई छह

राजधानी में गुरुवार को कोरोना से एक और मौत हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या छह हो गई। जबकि अब तक 781 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है, वहीं वर्तमान में 429 मामले एक्टिव हैं। इधर, मिली जानकारी के अनुसार मरने वाला रांची के कोकर का रहने वाला है। न्यूरो की समस्या के कारण उसे एक सप्ताह पूर्व मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां 31 मई को जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया था। सैंपल की रिपोर्ट 2 जून को पॉजिटिव आयी।

लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले ही उसे परिजनों ने रिम्स में भर्ती किया था। रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में डॉ अनिल कुमार की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था। 2 जून को रिपोर्ट पॉजिटिव आने की बात परिजनों ने छुपाए रखी और इसकी जानकारी न्यूरो सर्जरी विभाग के एचओडी तक को नहीं दी। वहीं इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत न्यूरो सर्जरी विभाग में ही हो गई। उसे कोविड वार्ड तक में भर्ती नहीं किया गया। वहीं जानकारी के अनुसार मृतक रिटायर्ड फौजी था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.