Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: रांची में भारी बारिश-ठंड से लोग बेहाल, वज्रपात से एक की मौत; जानें अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Update लोहरदगा में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई एक गंभीर रूप से झुलस गया। रांची हजारीबाग पलामू गढ़वा कोडरमा समेत कई जिलों में बारिश हुई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 09:38 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 09:38 PM (IST)
Jharkhand Weather Update: रांची में भारी बारिश-ठंड से लोग बेहाल, वज्रपात से एक की मौत; जानें अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Update: रांची में भारी बारिश-ठंड से लोग बेहाल, वज्रपात से एक की मौत; जानें अपने शहर का हाल

रांची, जेएनएन। Jharkhand Weather Update रविवार को सुबह से लेकर शाम तक राजधानी रांची, हजारीबाग, पलामू, गढ़वा, कोडरमा समेत कई जिलों में बारिश हुई। यहां जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। लोहरदगा में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से झुलस गया। कई जगहों पर घना कोहरा व बादल छाए रहे। इस वजह से हवाई सेवा समेत ट्रेनों व बसों के परिचालन पर भी असर पड़ा। ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे। दोपहर बाद रांची व आसपास के क्षेत्रों में भी तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने रांची में 16 मिमी. बारिश रिकार्ड किया। रांची समेत अधिकतर जिलों में मूसलधार बारिश के कारण दिन में रात जैसा नजारा रहा। सड़कों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा था। चौक-चौराहों पर आम दिनों की अपेक्षा लोगों की संख्या कम रही।

loksabha election banner

इधर, बेमौसम बारिश से धान व रबी की फसल को नुकसान का अंदेशा है। रविवार होने के कारण लोग घरों में ही रहे। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि फिलहाल उत्तरी बिहार व आसपास के क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 2.1 किलोमीटर क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है। मौसम पूर्वानुमान के तहत उन्होंने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में 16 व 17 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान सोमवार को राज्य के उत्तरी-पश्चिमी, दक्षिणी व मध्य भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होगी।

जबकि, मंगलवार को झारखंड के दक्षिणी व मध्य भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 17 से 19 दिसंबर तक सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरे की संभावना है। उन्होंने बताया कि अब बारिश के कारण ठंड बढऩे की संभावना है। आगामी दो-चार दिनों तक रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है।

तीन से चार घंटे की देरी से पहुंचे विमान

दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से आने वाली तीन फ्लाइटें खराब मौसम के कारण डायवर्ट की गईं और तकरीबन तीन से चार घंटे की देरी से रांची पहुंचीं। ये फ्लाइट यहां से भी विलंब से खुलीं।

अधिकतम तापमान में गिरावट

रांची में अधिकतम तापमान में सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जबकि, न्यूनतम तापमान में 6.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई। मेदिनीनगर के अधिकतम तापमान में 8.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट व न्यूनतम तापमान में 6.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में 3.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि व न्यूनतम तापमान में 6.0 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। इधर, पिछले 24 घंटे में मेदिनीनगर में 10.2 मिमी, मनातू में 6.5 मिमी, पत्थलगड़ा व गढ़वा में 5.2 मिमी तथा पांकी में 2.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

रविवार का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर     अधिकतम      न्यूनतम

रांची        22.0         15.6

कांके       20.2         15.8

जमशेदपुर   23.8         19.0

डालटनगंज 19.0          16.2

बोकारो      26.1         16.6

चाईबासा    28.6         17.6

दुमका       22.3         13.2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.