रांची-गुमला मार्ग में सड़क हादसा एक की मौत Ranchi News
रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम रांची गुमला मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति में से पति ललित उरांव की मौत हो गई। 30 वर्षीय ललित उरांव अपनी पत्नी सुमति व बेटी रितु के साथ अपने घर जा रहा।
रांची/बेड़ो, जासं । रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम रांची गुमला मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति में से पति ललित उरांव की मौत हो गई। करंज थाना क्षेत्र के सरगांव निवासी 30 वर्षीय ललित उरांव अपनी पत्नी सुमति व बेटी रितु रानी के साथ जरिया टेंगरिया से अपने घर सरगांव जा रहा था।
जैसे ही बाइक सवार दंपति बारीडीह गांव के समीप पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया।जिससे बाइक सवार दंपति पति पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। ललित उरांव का दाहिना पैर व दाहिना हाथ टूट गया था। गंभीर हालत में बेड़ो थाना पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल ललित उरांव को रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में ही ललित उरांव की मौत हो गई।