रांची के मांडर में ऑटो पलटने से महिला की मौत, 4 जख्मी Ranchi News
Jharkhand Hindi News. मांडर-बेड़ो रोड में नारो के पेट्रोल पंप के समीप घटना हुई। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। वे इलाज कराने रांची जा रहे थे।
मांडर (रांची), जासं। राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र के मांडर-बेडो रोड स्थित नारो पेट्रोल पंप के निकट सोमवार की सुबह लगभग 9.30 बजे एक ऑटो के पलट जाने से थाना क्षेत्र के ही हारिल कुम्बा टोली की रहने वाली 40 वर्षीया शकीला खातून की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन से चार लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। वे इलाज कराने रांची जा रहे थे। इसी दौरान नारो पेट्रोल पम्प के निकट ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।
बालू लदा हाइवा पलटा
इधर, मुरी-रांची पुरुलिया पथ पर ब्लॉक चौक के समीप एक बालू से लदा हाइवा ट्रक पलट गया। इस ट्रक का आगे पीछे नंबर भी नहीं है। यह हाइवा रविवार की देर रात अपना संतुलन खो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ड्राइवर एवं खलासी बाल-बाल बच गए। हाइवा बालू लेकर सोनाहातू के कांची नदी से रामगढ़ की ओर जा रहा था। सिल्ली मुरी क्षेत्र में बालू का अवैध खनन जोरों पर है। अवैध खनन दिन एवं रात दोनों समय किया जाता है।
बालू लदा पलटा हुआ हाइवा ट्रक।