Move to Jagran APP

डायन बिसाही के आरोप में दंपति की हत्या मामले में एक गिरफ्तार

रांची के बेड़ो स्थित पतराटोली में डायन बिसाही के आरोप में दंपति की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 01:43 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:12 AM (IST)
डायन बिसाही के आरोप में दंपति की हत्या मामले में एक गिरफ्तार
डायन बिसाही के आरोप में दंपति की हत्या मामले में एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रांची : रांची के बेड़ो स्थित पतराटोली में डायन बिसाही के आरोप में दंपति की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित बुधराम उरांव हैं। वह रोगाडीह पतराटोली का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार बिरसी उराइन और मंगरा उरांव की डायन बिसाही के आरोप में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सभी आरोपित फरार चल रहे थे। बेड़ो थाना में 150 अज्ञात लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस मामले की जांच में बुधराम का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। आरोपित बुधराम ने अपने कई साथियों का नाम पुलिस को बताया है। घटना के बाद आरोपितों ने छोड़ दिया है गांव

prime article banner

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि बीते 15 सितंबर को गांव में डायन बिसाही का आरोप लगाकर दंपति पर हमला किया गया था। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि पति की मौत इलाज के क्रम में हुई थी। घटना के बाद आरोपितों ने गांव छोड़ दिया है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। पुलिस छानबीन कर आरोपितों की तलाश कर रही है। सड़क हादसे में युवक घायल, स्थिति गंभीर

जागरण संवाददाता, तुपुदाना : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सतरंजी ठोकर के नजदीक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची तुपुदाना ओपी की पुलिस ने आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। युवक की स्थित गंभीर बताई जा रही है। युवक की पहचान लापुंग निवासी सुरज कुमार सिंह के रूप में की गयी हैं। जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार युवक सतरंजी ठोकर के पास अज्ञात वाहन को पीछे से ठोकर मार दिया। इससे युवक गंभीर रुप से जख्मी होकर सड़क पर गिर गया। जिस वाहन को युवक ने पीछे से टक्कर मारा वह फरार हो गया हैं। पुलिस युवक के परिजनों को सूचना दे दी हैं। मामले की छानबीन की जा रही हैं। तुपुदाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना किस वजह से हुई है इसकी स्पष्ट जानकारी नही मिल सकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.