एक बार फिर दी गई दहेज की बलि ! एक विवाहित की दर्दनाक मौत
Hazaribagh News एक विवाहित महिला को जिंदा जलाकर मार दिया गया। जो आरोप लगाए गए हैं उसके मुताबिक महिला के ऊपर केरोसीन तेल डालकर जिंदा जला दिया गया। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।
हजारीबाग, जागरण संवाददाता। एक तरफ जहां, देश में बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि देश की बेटियों को आगे बढ़ने में मदद मिल सकें। देश में दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन आज भी इसी देश में ऐसी कुप्रथाएं खूब चल रही हैं। आए दिन देश के किसी ना किसी कोने से महिलाओं को जिंदा जलाने और बेटियों की हत्या की खबरें आती ही रहती है। जो हमारे समाज को कलंकित करती है।
हजारीबाग में विवाहित को जिंदा जलाने का आरोप
एक ऐसा ही मामला सामनेआया है हजारीबाग से, जहां कथित तौर पर एक विवाहित महिला को जिंदा जलाकर मार दिया गया। जो आरोप लगाए गए हैं, उसके मुताबिक महिला के ऊपर केरोसीन तेल डालकर जिंदा जला दिया गया। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।
क्या है मामला
मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से शादी हुई है, तभी से ससुराल वाले दहेज को लेकर मृतिका बसंती देवी को परेशान और प्रताड़ित करते थे। कई बार मामले को लेकर गांव में पंचायत भी कराई गई, लेकिन तब मामला किसी तरह से शांत करा दिया गया। लेकिन बीते दिन ससुराल वालों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए जिंदा जला दिया।
पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मायके वालों ने इस मामले को लेकर पुलिस में मुकदमा दर्ज करवा दिया है, जिसमें पति अंगद साव इसके पिता कुंसिल साव, सास तेतरी देवी, देवर निर्मल साव, देवरानी त्रिली देवी, भैसुर जितेंद्र साव, गोतनी सावित्री देवी, छत्रधारी साव, सरस्वती देवी, विश्वनाथ साव, देवन्ति देवी, शंकर साव, कंचन देवी को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी में ननद गुडिय़ा देवी व ननदोशी रविशंकर साव को भी आरोपी बनाया गया है। आवेदन में बताया गया है कि मेरी बहन पर किरोसिन तेल डालकर घर मे जला कर हत्या कर दी गयी।
क्या गलती से जलकर हुई मौैत
वहीं इस मामले पर गांव के मुखिया मुकुंद साहू का कहना है कि मृतिका का पति रविवार को ही बाहर से घर आया था। सुबह में इसकी पत्नी घर में खाना बना रही थी, इसी बीच बेहोश होकर गिलकर गई और जलकर उसकी मौत हो गई।
गांव के मुखिया ने बयान से पेचीदा हुआ मामला
मुखिया के बयाने के बाद ये मामला और भी ज्यादा पेचीदा हो गया है, क्योंकि एक तरफ मृतिका के मायके वाले ससुराल पक्ष पर जलाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मुखिया का कहना है कि बेहोश होेकर गिरने से वो जलकर मर गई। पुलिस अब मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, और जांच के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा, कि आखिर सच्चाई क्या है।