Move to Jagran APP

Nikki Pradhan: ओलिंपियन व हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान को मिली प्रोन्नति, रेलवे में बनी गजेटेड अफसर

Nikki Pradhan Jharkhand News Hindi News निक्‍की प्रधान ने टोक्‍यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। इधर ओलिंपियन सलीमा टेटे को भी प्रमोशन मिलेगा। यह मामला अभी प्रक्रियाधीन है। सलीमा को ट्रेनिंग से मुक्त रखा जाएगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 16 Aug 2021 08:02 PM (IST)Updated: Mon, 16 Aug 2021 09:15 PM (IST)
Nikki Pradhan: ओलिंपियन व हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान को मिली प्रोन्नति, रेलवे में बनी गजेटेड अफसर
Nikki Pradhan, Jharkhand News निक्‍की प्रधान ने टोक्‍यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था।

रांची, जासं। टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल निक्‍की प्रधान को रेलवे बोर्ड ने प्रमोशन दिया है। अब निक्‍की गजेटेड अफसर बन गई हैं। झारखंड की निक्‍की प्रधान और सलीमा टेटे ने ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था। दोनों रांची रेल मंडल की खिलाड़ी हैं। इस उपलब्धि पर रेलवे ने निक्की प्रधान को चीफ यार्ड मास्टर, हटिया से प्रमोशन देते हुए रांची रेल मंडल के स्पोर्ट्स का ओएसडी (गजेटेड ऑफिसर) बनाया है। वहीं सलीमा टेटे को भी प्रमोशन दिया जाएगा, जो प्रक्रियाधीन है।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि प्रमोशन मिलने के पहले ट्रेनिंग की जो प्रक्रिया रहती है, फिलहाल उससे सलीमा टेटे को मुक्त कर दिया जाएगा। क्योंकि वर्ष 2019 में ही उन्‍होंने रेलवे में अपना योगदान दिया था। फिलहाल इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। निक्की प्रधान, 13 मार्च 2012 से रांची रेल मंडल के परिचालन विभाग में कार्यरत हैं। इन्होंने अंडर-17 एशिया कप 2011, अंडर 21 एशिया कप 2012, रियो ओलंपिक 2016, एशिया कप 2017, एशियन गेम 2018 एवं टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

सलीमा टेटे 6 नवंबर 2019 को रेलवे में योगदान देकर रांची रेल मंडल के वाणिज्य विभाग में टिकट निरीक्षक के रूप में कार्यरत हैं। इन्होंने सातवीं हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल वीमेन हॉकी चैंपियनशिप 2017, आठवीं हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल वीमेन हॉकी चैंपियनशिप 2018, यूथ ओलंपिक 2019, अंडर-23 छठा राष्ट्रीय आमंत्रण टूर्नामेंट 2018 एवं टोक्यो ओलिंपिक 2020 में शामिल रही हैं और अपने खेल से लोगों को मोहित किया है।

उल्लेखनीय है कि टोक्यो ओलिंपिक से शामिल होने के बाद दोनों खिलाड़ी को रांची रेल मंडल द्वारा सम्मानित किया गया था। मंडल के डीआरएम प्रदीप  गुप्ता ने दोनों खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया था। डीआरएम ने कहा था कि रेलवे खेल को सदैव सपोर्ट करता रहा है। यही वजह है कि ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम में सबसे अधिक 13 खिलाड़ी रेलवे के ही हैं। उन्होंने कहा था कि अगले ओलिंपिक में भारतीय टीम से गोल्ड की उम्मीद है। दूसरी तरफ झारखंड सरकार ने भी दोनों खिलाड़ियों को 50 लाख का चेक देकर सम्मानित किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.