गढ़वा में कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत Garhwa News
Jharkhand. कयास लगाया जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण रामजी को कुआं नहीं दिखाई दिया होगा और वे उसमें गिर गए।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 11 May 2020 09:14 AM (IST)Updated: Mon, 11 May 2020 09:14 AM (IST)
रंका (गढ़वा), जासं। गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल मुख्यालय के चौधरी मुहल्ला निवासी रामजी चौधरी 60 वर्ष की मौत कुएं में गिरने से हो गई। घटना रविवार की रात की बताई जा रही है। मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मधेशिया ने पुलिस थाना को इस घटना की सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार रामजी चौधरी की केवल चार पुत्रियां हैं जो रंका से बाहर अपने-अपने ससुराल में हैं। कयास लगाया जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण रामजी को कुआं नहीं दिखाई दिया होगा और वे उसमें गिर गए। मोहल्ले के लोग मृतक की बेटियों के आने के बाद ही रामजी के शव को कुएं से बाहर निकालने की बात कह रहे हैं। फिलहाल शव कुएं में ही तैर रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें