Move to Jagran APP

झारखंड के गढ़वा में पेड़ से लटकता मिला वृद्ध का शव

शहर के रंका मोड़ पेट्रोल पंप के पास एक बृद्ध पीपल के पेड़ पर रस्सी के सहारे सोमवार की सुबह एक शव को पुलिस ने बरामद किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आसपास के लोगों के बयान लिए हैं।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 03 May 2021 12:15 PM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 12:15 PM (IST)
झारखंड के गढ़वा में पेड़ से लटकता मिला वृद्ध का शव
झारखंड के गढ़वा में पेड़ से लटकता मिला वृद्ध का शव। जागरण

गढ़वा, संस । शहर के रंका मोड़ पेट्रोल पंप के पास पीपल के पेड़ पर रस्सी के सहारे सोमवार की सुबह एक शव को पुलिस ने बरामद किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आसपास के लोगों के बयान लिए हैं। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। क्योंकि पेड़ कितनी ऊंचाई पर रस्सी बांधकर कैसे आत्महत्या कर सकती है। वृद्ध का पहचान अब तक नहीं हो सका है। लोगों ने बताया कि वृद्धि पिछले कई महीनों से शहर के रंका मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास बैठकर भीख मांगता था।

loksabha election banner

लोगों ने घटना से पहले बीते रात उसी मंदिर के पास इसे सोते हुए देखा गया था। लोगों ने आशंका व्यक्त कर रहे हैं। कि आखिर इस वृद्ध को किस प्रकार की समस्या होगी। की विवश होकर आत्महत्या करेगा। साथ ही लोगों ने कहा कि जब की बृद्ध अच्छा से सड़क पर चल भी नहीं पाता। तो वह रंका मोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पीपल के पेड़ की इतनी ऊंचाई  पर चढ़कर रस्सी कैसे बांध सकता है। बृद्ध जिस डंडे के सहारे  चलता था। 

वह  भी  पेड़ के पास पुलिस ने बरामद किया है। मृतक का बाकी सामान  मंदिर के पास ही बिखरा पड़ा है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। खबर लिखे जाने तक मृतक का पहचान नहीं हो सका है। इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक का पहचान के लिए हम लोग प्रयास कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.