ओबीसी मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे
Ranchi News सोमवार को राजभवन के समक्ष राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के धरना प्रदर्शन का तीसरा दिन रहा। धरना की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सूबेदार एसएन सिंह कुशवाहा व संचालन महानगर अध्यक्ष विष्णु सोनी ने किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि राज्य
रांची, जागरण संवाददाता। सोमवार को राजभवन के समक्ष राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के धरना प्रदर्शन का तीसरा दिन रहा। धरना की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सूबेदार एसएन सिंह कुशवाहा व संचालन महानगर अध्यक्ष विष्णु सोनी ने किया।
50 फीसदी आरक्षण की मांग
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार अब संकल्प ना ले। राज्य के पिछड़ा वर्ग आयोग की अनुशंसा है कि ओबीसी को 50 प्रतिशत आरक्षण लागू करें। प्रदेश अध्यक्ष ने सत्ता विपक्ष के माननीय विधायक व सरकार से मांग किया कि देश में जातीय जनगणना कराने और राष्ट्र की संपत्ति को कम कीमत में बेचने का काम बंद करवाने के लिए, विधानसभा में उक्त प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजी जाए।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव योगेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष एसएन कुशवाहा, प्रदेश सचिव सुरेश ठाकुर, महानगर अध्यक्ष विष्णु सोनी, अनिश साव, रंजन साहू, संदीप कुमार गुप्ता, अभय कुमार, अंशु कुमार आदि मौजूद थे।